जीवन जीने की एक कला है स्काउटिंग भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़
के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव जी एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी जी के निर्देशन में दिनांक17/07/2025 से 21/07/2025 तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी अभनपुर जिला रायपुर में जिला संघ रायपुर के अध्यक्ष श्री जी स्वामी जी एवं शिविर संचालक श्री मृत्युंजय शुक्ला जी के मार्गदर्शन में तृतीय सोपान/निपुण/तृतीय चरण स्वर्ण पंख शिविर का आयोजन किया गया ।समापन के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री जी स्वामी जी जिला रायपुर एवं अध्यक्षता जिलाशिक्षा
अधिकारी हिमांशु भारतीय ,विशेष अतिथि के रूप में टी के एस परिहार पूर्व राज्य प्रशिक्षण आयुक्त उपस्थित थे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जी स्वामी जी ने उद्बोधन में स्काउटिंग जीने की एक कला कहकर बच्चों के कार्यों को सराहनीय कहकर उद्बोधित किये साथ जिला शिक्षा अधिकारी महोदय जी द्वारा उद्बोधन में बच्चों के द्वारा किए गए पायनियरिंग प्रोजेक्ट कार्य का सराहना करते हुए कहा स्काउटिंग करने का अवसर सभी बच्चों को मिलना चाहिए प्रत्येक बच्चों के लिए यह अनिवार्य किए जाने की बात कही गई स्काउटिंग को कभी भूला नहीं चाहिए क्योंकि यह नई सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना सिखाता है साथ ही यह भी कहे कि राज्यपाल पुरस्कार के लिए बच्चों को तैयार करें अतिथियों एवं समस्त संचालक मंडल प्रभारी शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया।इस अवसर पर
श्री गोपाल राम वर्मा मुख्य परीक्षक स्काउट,श्री हेमंत शुक्ला मुख्य परीक्षक रोवर, मुख्य परीक्षक रेंजर सुश्री शाहिना परवीन, मुख्य परीक्षक गाइड श्रीमती सपना बड़ोनिया,मुख्य परीक्षक कब श्री दीपक ध्रुवंशी,सहायक संचालक श्री मुकेश बोरकर,श्री रोहित कुमार वर्मा,श्रीमती आरती राजपूत,श्रीमती ,सुश्री दुर्गा लहरी,श्रीमती मनीषा वायकर,श्रीमती मंजू श्रीवास,श्री दिनेश देवांगन क्वार्टर मास्टर श्री लक्ष्मी नारायण पटेल,श्री नमन साहू अपर्णा तिवारी मीडिया प्रभारी मीना भारद्वाज एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी उपस्थित थे। इस शिविर में 6 कब 8 बुलबुल 83 स्काउट्स,112 गाइड्स25रोवर्स ,39 रेंजर्स प्रतिभागिता कर रहे है प्रशिक्षण में पाठ्यक्रम के अंतर्गत स्काउटिंग के आधारभूत तत्व विभिन्न प्रकार के ध्वज एवं फहराने की विधि की जानकारी पायनियरिंग प्रोजेक्ट जैसे टेंट बनाना मंकी ब्रिज प्रार्थना,झंडा गीत, बाया हाथ मिलाना, नोटिंग लेसिंग ,सिगनलिंग प्राथमिक चिकित्सा मानचित्र अनुमान लगाना, व्यवहार विश्लेषण ,फाइव रोक्स भलाई के कार्य,आदर्श वाक्य,यूनिफॉर्म की जानकारी दी गई

0 Comments