Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे विधि से संघर्षरत बालको के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। :- विधि से संघर्षरत बालको के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त रॉड एवं चोरी किया गया किराना सामान किया गया बरामद। :- चोरी सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही। :-मामलों मे शामिल एक अन्य युवक घटना दिनांक से फरार है, जिसका पता तलाश किया जा रहा है।

 रुपेश सोनी साकिन ग्रामीण बैंक के पास थाना मणीपुर द्वारा दिनांक 08/05/25 कों थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी ग्राम लोधिमा मेन रोड मंदिर के पास आरती ट्रेडर्स किराना दुकान का संचालन करता है कि दिनांक 23/06/25 को प्रार्थी प्रतिदिन की भांति रात्रि करीबन 8:30 बजे दुकान को बंद कर ताला लगाकर अपने घर चले गया था कि दिनांक 24/06/25 के सुबह वापस दुकान आकर देखे तो दुकान के पीछे के दरवाजा का ताला टुटा हुआ था, और सारा समान बिखरा पड़ा हुआ था, अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थी के दुकान का ताला तोडकर अंदर घुसकर नगद रकम 4000/- रूपये एवं किराना सामान कुल कीमती लगभग 22000/- रुपये की चोरी होना बताया गया है, मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 187/25 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।



⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल युवकों का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश पुलिस टीम कों जानकारी प्राप्त हुआ कि चिटकीपारा लोधिमा मेन रोड में कुछ युवक आने जाने वाले लोगो को किराना सामानो की बिक्री कर रहे है, पुलिस टीम द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौक़े से 04 विधि से संघर्षरत बालको कों पकड़कर पूछताछ किया गया, विधि से संघर्षरत बालको से किराना दुकान मे चोरी की घटना के बारे मे पूछताछ किये जाने पर अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर दुकान से किराना सामान एवं नगदी रकम चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया, विधि से संघर्षरत बालको के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त रॉड एवं बचत किराना सामान बरामद किया गया है, चोरी किया गया नगद रकम कों विधि से संघर्षरत बालको द्वारा आपस मे बाटकर खर्च कर देना बताया गया है, मामले मे शामिल एक अन्य युवक फरार है, जिसका पता तलाश किया जा रहा है, विधि से संघर्षरत बालको के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।


⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह , प्रधान आरक्षक मदन गोपाल परिहार, प्रधान आरक्षक महेश्वर सिंह,आरक्षक उमाशंकर साहू, कुश सोनी, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, बसंत खुटिया, नरेंद्र सिंह सक्रिय रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement