Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

हत्या के प्रयास के मामले का आरोपी गिरफ्तार*थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

 सीतापुर/    

रिलीफ टोप्पो साकिन पेटला दमगड़ा थाना सीतापुर द्वारा दिनांक 04/06/25 कों थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का ससुर मानसाय एक्का दिनांक 04/06/25 कों ट्रेक्टर से अपना खेत जोताई करने तालाब के पास गया था, उसी समय गाँव का सोमारु खेत कों अपना बताते हुए प्रार्थी के ससुर कों खेती नहीं करने दूंगा बोलकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे टांगी से प्रार्थी के ससुर कों कनपटी मे गंभीर चोट पहुंचाया है, जिससे चोट लगकर खून निकला है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 213/25 धारा 296, 351(2), 115(2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।



⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आहत कों आई चोटों का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया जिसमे ड्यूटी डॉक्टर द्वारा चोट गंभीर प्रकृति का होना एवं उक्त चोट हत्या करने की नीयत से पहुंचाना लेख किया गया है, पुलिस टीम द्वारा प्रकरण मे धारा 109(1) बी. एन. एस. जोड़कर मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *सोमारु उर्फ़ समारू आत्मज जगबहादुर उम्र 55 वर्ष साकिन पेटला दमगड़ा थाना सीतापुर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगी जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।


 ⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही के थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक रघुनाथ भगत, प्रधान आरक्षक नेतराम पैकरा, आरक्षक धन्यकेश्वर यादव, मनोहर मिंज, दिलबोधन, परमीत भगत सक्रिय रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement