कांसाबेल/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत संचालित केंद्र परिवर्तित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड कांसाबेल में विकासखंड स्तरीय उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का बैठक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल राम जी के मार्गदर्शन में रखा गया रखा l
उक्त बैठक में विकासखंड कांसाबेल के 24 संकुल शैक्षिक समन्वयक तथा 40 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रभारी सम्मिलित हुए,और वर्ष 2025 26 के कार्य योजना पर चर्चा किया गया,, साथ ही साथ पूर्व वर्षों सहित लक्ष्य 6000 असाक्षरों का सर्वे किया गया जाना है 15 जुलाई 2025 तक। जिसमें मार्च 2025 के उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम द्वारा आयोजित परीक्षा में 1770 नवसाक्षरों को परीक्षा में सम्मिलित कराया गया एवं सभी नवसाक्षर परीक्षा में
उत्तीर्ण हो गये l इस वर्ष की सर्वे एवं आने वाले सितंबर 2025 में तथा मार्च 2026 के परीक्षा में बैठने हेतु चर्चा किया गया तथा शासन के योजना का लाभ सभी असाक्षारो को मिले इस पर भी चर्चा किया गया l आज के बैठक में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री कलिंदर कुम्भकार जी द्वारा उल्लास कार्यक्रम के बारे सभी को विस्तार से अवगत कराया गया l तथा विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक श्री राजेन्द्र चौहान जी, सुखी राम साहू जी लेखापाल, के.के.खुंटे जी सहायक ग्रेड-03 उपस्थित थे


0 Comments