Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

हिन्दू लड़की ने मुस्लिम युवक सँग रचाया विवाह, हिन्दू वादी संगठनों ने लव जिहाद क़ा लगाया आरोप, एसपी कार्यालय के सामने जमकर हूआ हंगामा, लड़की कों वापस करने कि मांग।

हिन्दू लड़की ने मुस्लिम युवक सँग रचाया विवाह, हिन्दू वादी संगठनों ने लव जिहाद क़ा लगाया आरोप, एसपी कार्यालय के सामने जमकर हूआ हंगामा, लड़की कों वापस करने कि मांग

कटघोरा क्षेत्र की रहने वाली एक वयस्क युवती ने मुस्लिम युवक से ब्याह रचा ली। इस शादी से लड़की का परिवार संतुष्ट नहीं है और उसने मुस्लिम युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। इस शादी पर हिंदू जागरण मंच ने एसपी ऑफिस के बाहर हंगामा किया। पुलिस से युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पिछले माह 22 अप्रैल को कटघोरा क्षेत्र की रहने वाली 22 साल की युवती एक कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने लड़की की पतासाजी की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। 26 मई को पुलिस ने लड़की की मां को धाने बुलाया लेकिन युवती ने अपनी मां से मिलने से इनकार कर दिया। मां को जानकारी मिली कि उसकी बेटी ने एक मुस्लिम युवक संग विवाह कर लिया है। लड़कियो के परिवार का आरोप है कि बहला - फुसलाकर लड़की को कोलकाता ले जाया गया और वहां मस्जिद में मौलवी के समक्ष उसकी शादी कराई गई। इस मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठन को होने पर संगठन के सदस्यों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर हंगामा किया। लड़के पर लव जिहाद का आरोप लगाया और उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। मांगों के समर्थन में संगठन से जुड़े लोग एसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए। संगठन का कहना है कि लड़की को बहला-फुसलाकर विवाह किया गया है जो संवैधानिक तौर पर वैध नहीं है संगठन ने लड़की को उसके माता-पिता कों सौपने की मांग की है। इधर हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लड़की को कोरबा के नारी निकेतन गृह में रखवा दिया है। पुलिस आगे की स्थिति पर नजर रख रही है। इस संबंध में मां-बाप के साथ-साथ सभी पक्षों के संपर्क में हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement