Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर कार्यक्रम तमता में शामिल हुई विधायक गोमती साय

 पत्थलगांव - पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत तमता में बुधवार को सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक गोमती साय और जि पं अध्यक्ष सालिक साय के साथ ही अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष सुरेंद्र बेसरा भी शामिल हुए। समस्त जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से रूबरू होकर समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।



विधायक गोमती साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल "सुशासन तिहार" अब राज्य के कोने-कोने तक अपनी छाप छोड़ रही है। इसके पहले चरण में लोगों से उनकी समस्‍याओं और मांगों को लेकर आवेदन जमा कराए गए थे। दूसरे चरण में विभागों के द्वारा इन आवेदनों का निराकरण किया गया। इसके तीसरे चरण में प्रदेश के सभी भागों में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसमें जनप्रतिनिधिगण आम लोगों के रूबरू होकर उनकी समस्‍याओं के लिए विभागों द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस संबंध में कोई असंतोष होने पर अधिकारियों को जनसमस्‍याओं के निराकरण के लिए प्रेरित किर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत शासन जनता के द्वार तक पहुँच रहा है और समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत तमता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक श्रीमती गोमती साय ने स्वयं उपस्थित होकर नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्‍होंने अधिकारियों से प्राप्‍त और निराकृत  जैसे बिजली,पानी,सड़क, मूलभूत आवेदनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कई आवेदनों को प्राथमिकता देते हुए अनेक मुद्दों कि जानकारी दी । 



उन्होंने कहा कि जनसंवाद, त्वरित समाधान और सेवाओं की सीधी पहुँच ने आम जनता के बीच विश्वास को और भी मजबूत किया है। यह शिविर न केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम बना, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि छत्तीसगढ़ सरकार हर वक्त, हर स्थान पर आमजन के साथ खड़ी है। 

तमता में आयोजित शिविर में 12 ग्राम पंचायत के नागरिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद होने के साथ साथ सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे l 

सर्व प्रथम तो सभी अधिकारियों ने अपने अपने विभाग में आए आवेदनों के बारे में बताया और अपने विभाग के योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आप सभी को शासन की इस योजनाओं का लाभ लेना चाहिए l



उसके बाद नेहरू भगत पिता बेला भगत ग्राम बनगांव बी जो लंबे समय से विकलांग हैं और उसको शासन की ओर से शिविर के दौरान ट्राइसाइकिल दिया गया उसी क्रम में बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को गोद भराई का रस्म किया गया और दो बच्चों को अन्न प्ररासन कराया गया, एवं शिविर के दौरान आए आवेदन जैसे, आवास योजना, बकरी शेड, नल जल, पशु पालन, राशन कार्ड, जैसे महत्वपूर्ण आवेदनों का निराकरण किया गया आज के कार्यक्रम मे मुख्य रूप छ. ग.अन्त्यावसायी निगम के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बेसरा, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, वरिष्ठ नेता मनीष अग्रवाल, पत्थलगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, लुड़ेग तमता मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, सरपंच सीता बाज, मंच संचालन लक्ष्मी नारायण यादव, एवं जनपद सदस्य व सैकड़ों के संख्या में  विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण, भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्‍थानीय नागरिक उपस्थित थे l

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement