जशपुर / आज दिनांक 21 मई 2025 को सुशासन तिहार में माननीय मुख्यमंत्री जी के दोकड़ा प्रवास के दौरान संकुल शैक्षिक समन्वयकों को युक्ति युक्त करण से पृथक रखने एवं 2008 के सेट अप अनुसार युक्ति युक्त करण करने के लिए संघ की ओर से ज्ञापन सौंपा गया।। संघ के
प्रांताध्यक्ष पूर्णानन्द मिश्रा के मार्गदर्शन में माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया गया कि पूर्व वर्ष 2012 में जब युक्ति युक्त करण किया गया था तब संकुल शैक्षिक समन्वयकों को युक्ति युक्त करण से पृथक रखा गया था उसी अनुसार अभी किए जा रहे युक्ति युक्त करण में भी शैक्षिक समन्वयकों को पृथक रखा जाए, एवं समन्वयकों के पद के विरुद्ध एक
शिक्षक का पदांकन किया जाए।। ज्ञापन सौंपने हेतु संघ के जिलाध्यक्ष सत्यम नायक, जिला सचिव रवि यादव, जिला सलाहकार मेघश्याम, ब्लाक अध्यक्ष कांसाबेल राजकुमार, ब्लाक कोषाध्यक्ष कुनकुरी ललितमोहन यादव एवं अन्य कई साथी उपस्थित थे।।


0 Comments