Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

जिला चिकित्सालय दुर्ग में आपात स्थिति में रक्तदाताओं ने किया रक्तदान*

 जिला चिकित्सालय में आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीज लोकेश के एच बी की मात्रा की कमी थी। जिससे उसके निर्धारित इलाज प्रभावित हो रही थी। साथ ही मातृत्व शिशु विभाग में भर्ती महिला बम्लेश्वरी को भी रक्त की कमी के लिए आपात स्थिति थी


जिससे उसका भी इलाज प्रभावित हो रहा था।इस कारण ए पॉजिटिव ग्रुप की आपात कालीन स्थिति थी। इस स्थिति की गंभीरता और संवेदना को देखते ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्वारा ए पॉजिटिव ग्रुप से संपर्क कर जिला चिकित्सालय के जीवन दीप समिति मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर और विकास भट्टर द्वारा रक्त उपलब्ध कराया गया और इस प्रकार नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण अग्रवाल एवं उनकी टीम की सक्रियता जागरूकता और संवेदनशीलता तथा रक्तदाताओं की मानवीयता से प्रभावित मरीजों को काफी राहत मिल रही है। आपातकाल रक्तदान के अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण अग्रवाल, जीवन दीप समिति आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर,पवन नेमा,लैब टेक्नोलॉजिस्ट रोशन सिंह,काउंसलर टी एस एंटोनी, नर्स सती,सिनियर लैब टेक्नीशियन महेंद्र चंद्राकर

,तरन्नुम,दिनेश,निशु,हिमांशु चंद्राकर,कौशल साहू आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement