कोनकोना ग्राम पंचायत मे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना निर्माण में ठेकेदार की मनमानी – बिना अनुमति निजी जमीन से मुरुम खनन, किसानों का विरोध, प्रसासन बेखबर
कोनकोना :- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत कोनकोना ग्राम पंचायत में 15 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसकी कुल लागत ₹909 लाख बताई जा रही है, जो की बहरीझरिया से होते हुए भूलेझरिया के रास्ते जाएगी। लेकिन इस परियोजना में ठेकेदार द्वारा की जा रही मनमानी के चलते विवाद खड़ा हो गया है। जबकि तहसील कार्यालय से महज 4 किलोमीटर की दुरी पर यह विरोध हो रहा और प्रसासन इससे बेखबर है। दरसल मानिकपुर पंचायत के स्थानीय ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही मुरुम, बालू और अन्य खनिज सामग्री को पास के मानिकपुर ग्राम पंचायत के निजी जमीन से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। पीड़ित किसानों ने बताया कि न तो उनसे कोई अनुमति ली गई, और न ही किसी प्रकार का मुआवजा प्रदान किया गया।
एक किसान ने बताया, "हम वर्षों से अपनी भूमि और पर्यावरण की रक्षा करते आए हैं, लेकिन ठेकेदार ने बिना पूछे ही मुरुम खनन कर जमीन को नुकसान पहुँचाया है। शुरुआत में ही हमने स्पष्ट मना किया था कि हमारी जमीन का उपयोग करने से पहले उचित मुआवजा दिया जाए, परंतु हमारी बातों को नजरअंदाज किया गया।" ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध खनन से न केवल उनकी जमीन बर्बाद नहीं हो रही है, बल्कि पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है। विरोध कर रहे किसानों ने मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
प्रशासनिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा
फिलहाल स्थानीय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।



0 Comments