पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के आँगनबाड़ी केन्द्रो मे चल रहा पोषण पखवाड़ा। उद्देश्य है बच्चों, किशोरों, गर्भवती महिलाओ में पोषण स्तर में सुधार लाना।
वर्तमान में पोषण पखवाड़ा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जा रहा, जिसका उद्देश्य बच्चों, किशोरों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में पोषण स्तर में सुधार लाना है, इस आयोजन विभिन्न गतिविधिया हैं जिसमे प्रमुख जागरूकता अभियान, पोषण संबंधी जानकारी, स्वच्छता और हाथ धुलाई व अन्य एजेंडो के आधार पर यह पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों मे कार्यकर्ता और कर्मचारी गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के अभिभावकों को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक कर रहे हैं. इन गतिविधियों में बच्चों के लिए सही पोषण आहार, स्तनपान के फायदे और गर्भवती महिलाओं के लिए क्या-क्या खाना चाहिए, आदि की जानकारी दी जा रही, वही आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ-सफाई और हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा हो, कार्यकर्त्ताओ द्वारा बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं पालकों को पोषण आहार एवं हरे सब्जियों के फायदे इत्यादियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की जा रही। हरी सब्जियां एवं पौष्टिक अनाजों से केंद्र में सुंदर पेंटिंग व चित्रकला बनाई जा रही, गर्भवती माताओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार एवं पोषक तत्वों के में जानकारी प्रदान की गई। सास बहु सम्मेलन,जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के प्रति देखभाल, खान पान उचित रखरखाव, शिशु के लिए पोषक तत्वों की जानकारी उपलब्ध, कुपोषण आदि के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दिया जा रहा।



0 Comments