Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बिना अनुमति बोर खनन पर कार्रवाई, राजस्व विभाग ने जब्त किया वाहन, गर्मी में बोर खनन के लिए प्रशासनिक अनुमति अनिवार्य:

बिना अनुमति बोर खनन पर कार्रवाई, राजस्व विभाग ने जब्त किया वाहन, गर्मी में बोर खनन के लिए प्रशासनिक अनुमति अनिवार्य:

बलौदाबाजार :- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में अवैध बोर खनन पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को तहसील टुंडरा के ग्राम मटिया में बिना अनुमति किए जा रहे बोर खनन की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बोरिंग कार्य को तत्काल बंद कराया और संबंधित वाहन को जब्त किया।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि गर्मी के मौसम में जलस्तर में गिरावट को देखते हुए जिले को जलाभाव ग्रस्त घोषित किया गया है, ऐसे में बिना अनुमति बोर खनन पर 30 जून तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि बोर खनन के लिए पहले प्रशासन से अनुमति प्राप्त करें और निर्धारित मापदंडों का कड़ाई से पालन करें, ताकि जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement