पोड़ी उपरोड़ा में 22 अप्रैल मंगलवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
पोड़ी उपरोड़ा, 21 अप्रैल:- ग्राम पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में 22 अप्रैल को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर पंचायत भवन में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता ग्राम सरपंच सहेत्तर सिंह राज करेंगे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माधुरी देवी होंगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूजा दुबे जनपद सदस्य होंगी साथ ही उपसरपंच, पंच गण एवं अन्य गणमान्य नागरिक के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना एवं जरूरतमंदों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
सरपंच सहेत्तर सिंह राज ने कहा, “रक्तदान महादान है। इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। सभी लोगों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और मानवता के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनना चाहिए।” ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने की उम्मीद की जा रही है।

.jpg)
0 Comments