Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

ग्राम पंचायत पचरा के आश्रित ग्राम तेंदू भाटा में जल संकट के समाधान हेतु बोर खनन कार्य का भूमि पूजन संपन्न

ग्राम पंचायत पचरा के आश्रित ग्राम तेंदू भाटा में जल संकट के समाधान हेतु बोर खनन कार्य का भूमि पूजन संपन्न

पोड़ी उपरोड़ा / पचरा :- वर्तमान में अत्यंत जल संकट की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत पचरा के अंतर्गत आने वाले आश्रित ग्राम तेंदू भाटा में ग्रामीणों की आवश्यकता को ध्यान मे रखक़र 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत बोर खनन कार्य का निर्णय लिया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर भूमि पूजन का आयोजन आज दिनांक को विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पचरा की सरपंच श्रीमती फूलमनी शिवनंदन कुजूर, वार्ड क्रमांक 11 के पंच श्री उत्तर कुमार नायक, वार्ड क्रमांक 17 के पंच श्री ईश्वर सिंह, एवं ग्रामवासी श्री संतोष राज, श्री सलमान सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सभी ग्रामवासियों ने एकजुट होकर इस कार्य के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और आशा जताई कि यह बोर खनन कार्य ग्राम में पानी की विकराल समस्या को दूर करने में सहायक सिद्ध होगा। भूमि पूजन वैदिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने भाग लेकर ग्राम के समग्र विकास और सुख-समृद्धि की कामना की। यह बोर खनन कार्य न केवल जल संकट के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयास और ग्राम पंचायत के संकल्प को भी दर्शाता है। इस कार्य से आने वाले समय में तेंदू भाटा में पेयजल सहित कृषि और घरेलू उपयोग हेतु जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। ग्राम पंचायत द्वारा यह आश्वासन भी दिया गया कि आने वाले समय में जल संरचनाओं के और भी विकास कार्य किए जाएंगे ताकि ग्रामवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement