Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पोड़ी उपरोड़ा साप्ताहिक बाजार की नीलामी सम्पन्न, संजय अग्रवाल ने लगाई सबसे ऊंची बोली, साथ ही सरपंच ने दिए अहम निर्देश।

पोड़ी उपरोड़ा साप्ताहिक बाजार की नीलामी सम्पन्न, संजय अग्रवाल ने लगाई सबसे ऊंची बोली, साथ ही सरपंच ने दिए अहम निर्देश। 

पोड़ी उपरोड़ा। स्थानीय ग्राम पंचायत कार्यालय में आज मंगलवार को साप्ताहिक हाट बाजार ठेका नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस नीलामी में कुल 17 बोलीदाताओं ने भाग लिया, जिसमें पोड़ी निवासी संजय अग्रवाल ने 2,06,100 रुपये की उच्चतम बोली लगाकर बाजार ठेका अपने नाम किया। ग्राम पंचायत द्वारा इस ठेके की आरंभिक सरकारी बोली 92 हजार 300 रुपये निर्धारित की गई थी।

दरसल ग्राम पंचायत कार्यालय में दोपहर 12 बजे से नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान स्थानीय व्यापारी और बोलीदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। नीलामी के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच सहेत्तर सिंह राज, सचिव भगवान सिंह अर्मोर, उपसरपंच सीता अग्रवाल, रोजगार सहायक दुर्गा, सूरज पोरते सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई। जैसे-जैसे बोली आगे बढ़ती गई, बोलीदाताओं के बीच प्रतिस्पर्धा तेज होती गई। आखिर में, संजय अग्रवाल ने 2,06,100 रुपये की बोली लगाकर साप्ताहिक बाजार का ठेका अपने नाम कर लिया।

बाजार ठेके को लेकर सरपंच ने दिए दिशा-निर्देश

नीलामी प्रक्रिया के पूरा होने के बाद सरपंच सहेत्तर सिंह राज ने बाजार संचालन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजार में किसी भी व्यापारी को अनावश्यक परेशानी न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ठेकेदार को यह सुनिश्चित करना होगा कि बाजार शुल्क वसूली पारदर्शी ढंग से हो और किसी भी व्यापारी पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, बाजार क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वहां स्वच्छ वातावरण बना रहे। साप्ताहिक हाट बाजार ठेका नीलामी पूरी होने के बाद स्थानीय व्यापारियों में भी उत्सुकता है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि ठेकेदार द्वारा उचित व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिससे उन्हें अपने व्यापार को बिना किसी बाधा के संचालित करने का अवसर मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement