Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कोरबा प्रसासन के निर्देश क़ा मजाक बना रहा PWD नेशनल हाइवे विभाग, नेशनल हाइवे 130 का गुरसिया पुल जर्जर, वही प्रशासन की भी अनदेखी से बढ़ रहा हादसों का खतरा, धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

कोरबा प्रसासन के निर्देश क़ा मजाक बना रहा PWD नेशनल हाइवे विभाग, नेशनल हाइवे 130 का गुरसिया पुल जर्जर, वही प्रशासन की भी अनदेखी से बढ़ रहा हादसों का खतरा, धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

कोरबा जिले अंतर्गत नेशनल हाइवे 130 कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग PWD NHAI ( नेशनल हाइवे लोकनिर्माण विभाग ) के अधिन है वही गुरसिया पुल पर जानलेवा गड्ढे होने की सुचना समाचार के माध्यम से प्रसासन की दी गई जहा जिला प्रसासन व पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम नें नेशनल हाइवे विभाग को निर्देश जारी किया उक्त स्थान पर समस्या क़ा निराकरण की जाये लेकिन सुचना के बावजूद नेशनल हाइवे विभाग के अधिकारी गड्ढे भरने को ध्यान नहीं दे रहे जहाँ आये दिन दुर्घटना हो रहि है 

केंद्रीय कर्मचारी होने के कारण नेशनल हाइवे विभाग करते है मनमानी, स्थानीय प्रसासन के आदेशों की करते हैं अवहेलना। 

बता दे की नेशनल हाइवे 130 पर चोटिया टोल प्लाजा संचालित है जहाँ बाइक को छोड़कर बाकी प्रति वाहनों से हर माह लाखो रूपये टेक्स लिए जा रहे, लेकिन अमजनों को उक्त टेक्स से सुविधा नहीं दी जा रहि यह भी भर्रासाही व मनमानी देखि जा सकती है, जबकि नजदीकी टोल प्लाजा के प्रबंधको की जिम्मेदारी है की अपने क्षेत्र की देख रेख को ध्यान मे रखे वही इस तरह की अनदेखी से लोग अपनी जान भी गवा रहे हैं।

प्रशासन की भी अनदेखी 

दरसल गुरसिया पुल की स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है। यह पुल कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित है और इस पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे हर दिन हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। कई बार इस पुल से गुजरने वाले वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, स्थानीय लोगों ने बताया गुरसिया पुल पर बने गड्ढों के कारण कई वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा रहे हैं। खासकर छोटे वाहन, बाइक इस मार्ग पर चलते समय हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि वाहन के शीशे तक टूट चुके हैं, जिससे लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। यदि जल्द ही इस पुल की मरम्मत नहीं की गई, तो यह किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

नदी में गिरने का बढ़ रहा खतरा, स्थानीय लोगों ने की जल्द मरम्मत की मांग, अन्यथा करेंगे धरना प्रदर्शन  

गुरसिया पुल के नीचे गहरी नदी बहती है। यदि पुल पर बने गड्ढों के कारण कोई भारी वाहन या बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर जाता है, तो इससे बड़ा जनहानि हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल की मरम्मत के लिए बार-बार प्रशासन से अपील की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने बताया कि समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस समस्या को उठाया गया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन और नेशनल हाइवे विभाग से गुहार लगाई है कि इस पुल की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि रोजाना हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सके। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement