कटघोरा में पत्नी की निर्मम हत्या, पति गिरफ्तार कर्ज और पारिवारिक विवाद बना वजह। किराये के मकान मे रहती थी महिला, मकान मालिकों को सबक किरायादारो क़ा पहचान पत्र जरूर जमा करें।
कटघोरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच में पता चला कि हत्या की वजह पारिवारिक तनाव और आर्थिक कर्ज था। कटघोरा के दुर्गा मंदिर के पास एक महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान लता नेताम के रूप में हुई, जो पिछले आठ महीनों से अपने पति से अलग रह रही थी और कटघोरा में किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर रही थी।
लता नेताम अपने दो बच्चों को छोड़कर अलग रहने लगी थी, जिससे पति अमोल काफी नाराज था और लता नेताम के नाम पर निजी बैंकों से लिया गया कर्ज बकाया था। जब वह घर छोड़कर चली गई, तो बैंक कर्मचारी अमोल नेताम से पैसे वसूलने आने लगे। इससे भी अमोल मानसिक तनाव में आ गया। बैंक कर्मियों के लगातार तगादे और विवादों के कारण अमोल के ऊपर आर्थिक दबाव बढ़ता गया।
घटना वाले दिन अमोल अपनी पत्नी लता के पास कटघोरा गया, जहां वह अकेली रह रही थी। जब लता ने दरवाजा खोला, तो अमोल ने पास रखी ईंट से उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से लता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
जांच के दौरान पता चला कि लता पिछले 8 महीनों से किराए के मकान में रह रही थी, लेकिन मकान मालिक ने उसका कोई पहचान पत्र नहीं लिया था, जिसको लेकर शिनाख्त करने मे दिक्क़त हो रही थी, जहाँ थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी ने मकान मालिक को फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत दी कि भविष्य में सभी किरायेदारों का सत्यापन किया जाए और जरूरी दस्तावेज रखे जाए। हत्या की गुत्थी सुलझाने में साइबर और फॉरेंसिक टीम की अहम भूमिका रही। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


0 Comments