सीएसी संघ पोंडी उपरोड़ा ने मनाया होली मिलन समारोह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह की रही गरिमामयी उपस्थिति
होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सीएसी संघ पोंडी उपरोड़ा द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन रंगों और उल्लास के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सीएसी संघ के सदस्य, पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
सीएसी संघ के अध्यक्ष पीलासाव साहू ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह का गुलाल, पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। साथ ही, अन्य अतिथियों का भी हर्षोल्लास के साथ अभिनंदन किया गया। इस मौके पर श्री विष्णु यादव एवं विनय सर को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया, एम.आर. श्याम, आर.पी. धनकर, खेम नारायण कौशल, जितेंद्र भारद्वाज,पवन भर्या, हालू राम, राकेश एक्का, नंद राज, भास्कर सर, चंद्राकर सर, बंसल सर, संतोष जगत, यशवंत जायसवाल, तीज राम पटेल, संजय राठौर, अवध बिहारी, संतोष दीवान, ओम प्रकाश तेलासी, सी.एस. कंवर, यादव सर, मनीष शर्मा, विपिन, फिरू साहू। इसके साथ ही, नारी शक्ति का भी विशेष योगदान रहा, जिसमें रीमा श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। पोंडी ब्लॉक के सभी सीएसी सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल हुए और पूरे आयोजन को सफल बनाया।
डॉ. पवन सिंह ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन
अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने सभी को होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएँ दीं और सीएसी संघ को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने संघ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सीएसी सदस्य गांव-गांव तक शासन की योजनाओं को पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं और उनके प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार हो रहा है।
कार्यक्रम के अंत में सीएसी संघ पोंडी उपरोड़ा के सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति पर आभार व्यक्त किया और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया। होली मिलन समारोह में सभी उपस्थित जनों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयाँ बाँटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।


0 Comments