Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

श्री शिव महापुराण कथा, मयाली जशपुर प्रशासन/ पुलिस की अपील

 *श्री शिव महापुराण कथा, मयाली* 

*प्रशासन/ पुलिस की अपील*

*क्या ना करें*

1. अपने साथ चाकू, छुरी, ब्लेड, सूजा या अन्य नुकीली धारदार औजार/ हथियार रखकर न आवें।

2. अपने साथ केरोसिन, पेट्रोल, डीजल, तेजाब, लाइटर, माचिस या अन्य ज्वलनशील पदार्थ ना रखें। किसी के भ्रामक बातों/ अफवाहो/ भड़कावे में ना में आवें। याद रखें यह असामाजिक तत्वों के द्वारा आपको गुमराह करने के लिए सोची समझी चाल हो सकती है।

3. कथा स्थल पर जरूरत से ज्यादा सामान ना लावे।

4. चोरी, उठाई गिरी, झपटमारी जैसे अपराध से बचने के लिए अपने साथ बहुमूल्य वस्तुएं ना रखें। सोने-चांदी इत्यादि बहुमूल्य धातुओं के आभूषण आवश्यकता से अधिक धारण न करें।

5. अपने वाहनों को रोड में खड़ा ना करें l

6. बच्चों, निशक्तजनों एवं वृद्धो को भीड़ में अकेले ना छोड़े।

7. किसी भी प्रकार की नशीली/ मादक पदार्थ बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, शराब इत्यादि का सेवन कर या साथ में रखकर न आएं।

*क्या करें*

1. अपना वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें।

2. किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधि/ भ्रामक बातों/ अफवाहों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना,चौकी, सहायता केंद्र, उपस्थित पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी को दें।

3. प्रशासन, पुलिस व स्वयंसेवी आपके सहायता, सुरक्षा और सहयोग के लिए हैं, इनके निर्देशों का पालन करें।

4. बच्चों, अन्य परिवारजनों/ साथियों के गुम हो जाने पर तत्काल खोया-पाया केंद्र, नजदीकी पुलिस थाना,चौकी, सहायता केंद्र, उपस्थित पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी को दें।

5. स्वच्छता अभियान में सहभागी बने। कचरों को फैलाएं नहीं, डस्टबिन में ही डालें।

6. अपने परिजनों से बिछड़े बच्चों, निशक्तजनों, वृद्धों को खोया/ पाया केंद्र में पहुंचने में मदद करें।

*संपर्क नंबर* 

पुलिस कंट्रोल रूम मयाली-9243831542

पुलिस कंट्रोल रूम जशपुर-9479193699, +919926493699

पुलिस अधीक्षक जशपुर

 9826183921

अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक जशपुर 9425546200,

एसडीओपी कुनकुरी 9406072001,

थाना प्रभारी कुनकुरी 7000942596,



प्रशासन 

एसडीएम कुनकुरी 7974009456,

तहसीलदार कुनकुरी 7806036020,

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement