Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

ग्राम पंचायत ऐतमनगर में एस्पायर संस्था द्वारा जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित: डॉ पवन रहे मुख्य अतिथि।

ग्राम पंचायत ऐतमनगर में एस्पायर संस्था द्वारा जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित: डॉ पवन रहे मुख्य अतिथि।

शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एस्पायर संस्था द्वारा संचालित "जोनपहल" कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐतमनगर में नव-निर्वाचित सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लेपरा के जनपद सदस्य आयुष सिंह, महामंत्री विष्णु यादव, युवा मोर्चा मंत्री गंगाराम व आम जन मानस मौजूद रहे। कार्यक्रम में एस्पायर संस्था द्वारा पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के 77 पंचायतों में संचालित शिक्षा जागरूकता अभियान की जानकारी दी गई। इस अभियान के अंतर्गत शाला त्यागी (स्कूल छोड़ चुके) बच्चों को फिर से शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

डॉ. पवन सिंह ने की संस्था के प्रयासों की सराहना

क़ार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह ने एस्पायर संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की भारी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संस्था के इस प्रयास से स्कूल छोड़ चुके बच्चे दोबारा शिक्षा की ओर आकर्षित हो रहे हैं और उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं है, और एस्पायर संस्था द्वारा किए जा रहे इस प्रयास से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। डॉ. पवन सिंह ने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में शासन स्तर पर और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

जनपद सदस्य आयुष सिंह व सरपंचो ने भी दिया समर्थन

विशिष्ट अतिथि लेपरा जनपद सदस्य आयुष सिंह व उपस्थित सभी सरपंचो ने भी संस्था के प्रयासों की सराहना की और कहा कि सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सकता है। दरसल यह संस्था ग्रामीण एवं पिछड़े इलाकों में शिक्षा की पहुंच को आसान बना रही है और इसके लिए वे विभिन्न पंचायतों में बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

इस कार्यक्रम मे एस्यपार के सभी स्टाफ गण मौजूद रहे 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement