भारी ओलावृष्टि से तबाही: सब्जी की फसलें बर्बाद, वाहन क्षतिग्रस्त, ग्रामीणो क़ा मानना 250 ग्राम से अधिक वजन के ओले गिरे, किसानों को भारी नुकसान
पोड़ी उपरोड़ा :- पिछले दिनों हुई अचानक तेज़ बारिश और ओलावृष्टि ने ग्रामीण इलाकों को बर्फ की चादर में ढक दिया। कई इलाकों में भारी ओले गिरे, जिनका वजन 250 ग्राम से भी अधिक बताया जा रहा है, जिससे घरो के सीट टूटने की भी बाते सामने आ रही, इस मौसम ने किसानों और वाहन मालिकों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है।क्युकी फसले बर्बाद हुई है और वाहनों के सीसे टूटे हैं।
दरसल सब्जी उगाकर जीवनयापन करने वाले किसानों को इस ओलावृष्टि से सबसे अधिक नुकसान हुआ है कई फसलें बर्फ से पूरी तरह नष्ट हो गईं। किसानों का कहना है कि इस मौसम में उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है और अब उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। कई किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। ओलावृष्टि इतनी तीव्र थी कि कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। और तो और घरो के सीट भी कई जगह टूटे हुए देखें जा रहे हैं, पोड़ी उपरोड़ा निवासी सूरज पोरते व मोनू पटेल ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में और इतने भारी ओले गिरते उन्होंने पहले कभी नहीं देखे थे।
लोगों को गर्मी से राहत, लेकिन चिंता भी
जहां एक ओर इस ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए यह चिंता का कारण बन गया है। प्रशासन की ओर से अभी तक किसी सहायता की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन किसान उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार उनकी मदद करेगी।


0 Comments