Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने अंबिकापुर प्रवास के दौरान कांसाबेल में डंडा नृत्य कलाकारों का किया सम्मान

 पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने अंबिकापुर प्रवास के दौरान कांसाबेल में डंडा नृत्य कलाकारों का किया सम्मान

कांसाबेल । पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने अपने अंबिकापुर प्रवास के दौरान परंपरागत डंडा नृत्य कर रहे कलाकारों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने उनकी कला, मेहनत और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
विधायक गोमती साय ने कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, "हमारी पारंपरिक नृत्य और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का आपका प्रयास सराहनीय है। यह न केवल हमारी पहचान को सहेजता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने का मार्ग भी प्रशस्त करता है।"
उन्होंने डंडा नृत्य को हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक अमूल्य हिस्सा बताते हुए कलाकारों को संस्कृति के सच्चे दूत कहा। उन्होंने आग्रह किया कि सभी लोग अपनी परंपराओं को जीवित रखते हुए इस धरोहर को भविष्य में भी संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध रहें।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों और सांस्कृतिक प्रेमियों ने विधायक के प्रयासों की सराहना की और परंपरा को सहेजने के लिए उनके संदेश को प्रेरणादायक बताया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement