श्रीमती सरिता सिदार ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा से किया दावेदारी
पत्थलगांव। कुनकुरी निवासी श्रीमती सरिता सिदार ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि वे पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है उस दौरान 2015 से 2018 तक भाजपा जिला मंत्री का दायित्व भी निभाया।वर्तमान में सरिता सिदार उदयपुर, पत्थलगांव गोंड समाज की ब्लॉक अध्यक्ष और भाजपा ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में सक्रिय हैं। इसके अलावा, वे महिला स्व-सहायता समूह के तहत जनपद पंचायत पत्थलगांव की क्लस्टर सदस्य भी हैं।
अपने समाजसेवा और नेतृत्व कौशल के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उनके समर्थकों ने उनके दावेदारी पर उत्साह व्यक्त किया और क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई।

0 Comments