Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कोरबा मे चाकू बाजी, दूध विक्रेता कों डेयरी कर्मचारी ने किया चाकू से वार, सिविल लाइन थाना का मामला।

 कोरबा मे चाकू बाजी, दूध विक्रेता कों डेयरी कर्मचारी ने किया चाकू से वार, सिविल लाइन थाना का मामला।

रिपोर्ट :- नानक राजपुत




सोमवार सुबह निहारिका स्थित रवि डेयरी में चाकू बाजी की घटना हो गई। दूध गिरने के विवाद कों लेकर डेयरी कर्मी ने दूध विक्रेता पर उसके हाथ मे चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद भारी संख्या मे लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद आरोपी दुकान की छत पर चढ़ गया। ऊपर से वह पत्थर फेकने लगा स्थानीय लोगो ने डायल 112 कों सुचना दी मौके पर पहुंचकर आरोपि कों कंट्रोल किया गया वही सिविल लाइन ले जाकर पूछताछ की गई, ख़बर लिखे जाने तक जांच ज़ारी रहि। 

दरसल सिविल लाईन थाना क्षेत्र के निहारिका में रवि डेयरी संचालित है। जहां प्रयागराज का रहने वाला हिमांशु यादव होटल में काम करता था। वही गोकूल नगर का रहने वाला विकास शर्मा आज दूध देने डेयरी गया हुआ था। जहां दूध गिरने को लेकर उनके बीच बहस हो गई। जिस पर दुग्ध विक्रेता पर चाकू से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर मामले में पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है। आरेापी के साथ अन्य को भी पकड़े जाने की खबर है। हालांकि अब तक पुलिस की ओर से कुछ बयान नहीं आया है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement