Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

        रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन


पत्थलगांव (राजेश यादव ब्यूरो चीफ जशपुर)- शेखरपुर में आयोजित प्रथम वर्ष रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन बड़े उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता में डुडुंगजोर और बहमा की टीमों के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला हुआ।

डुडुंगजोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 67 रन बनाए। बहमा की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 68 रन 4 विकेट के नुकसान  से जीत दर्ज की।

मुख्य प्रदर्शन:

मेन ऑफ द मैच प्रकाश (बहामा) रहे

मेन ऑफ द सीरीज श्याम यादव (करंगा बहला) रहे 

मैच के निर्णायक क्षणों में बहामा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

समापन समारोह में मुख्यातिथि विशाल अग्रवाल एवं समस्त ग्राम वासी शेखरपुर ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।

विजेता टीम (बहामा) को ₹31,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया।

उपविजेता टीम डुडुंगजोर को 15,000 का पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता के आयोजन ने शेखरपुर के युवाओं में खेल के प्रति नया जोश भर दिया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement