Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ktg news : लायंस क्लब कटघोरा-छुरी एवं हरि कृष्ण केयर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 227 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिलीं मुफ्त दवाइयां.

लायंस क्लब कटघोरा-छुरी एवं हरि कृष्ण केयर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 227 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिलीं मुफ्त दवाइयां.


कोरबा/कटघोरा 20 सितंबर 2026 : लायंस क्लब कटघोरा-छुरी एवं हरि कृष्ण केयर हॉस्पिटल, कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में हरि कृष्ण केयर हॉस्पिटल की जेन्जरा स्थित नवीन बिल्डिंग में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देते हुए बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर में कुल 227 लोगों ने पंजीयन कराकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपनिरीक्षक कटघोरा राजेश तिवारी व एस आई राजेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित सभी डॉक्टर मंच पर उपस्थित रहे सर्वप्रथम क्लब की ओर से सभी मंचस्थ अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

छह विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

स्वास्थ्य शिविर में अलग-अलग रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच एवं उपचार संबंधी परामर्श दिया इनमें *डॉ. कृष्ण कंवर* एमएस लैप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ. तृप्ति मरकाम, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुधाकर बरलाफिजिशियन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ, डॉ. बृजेश कुमार सिदार अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, डॉ. विनोद कोल्हटकर नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा डॉ. लीलाधर सिंह शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ शामिल रहे।

शिविर में पहुंचे लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श लिया। विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद मरीजों को आवश्यक सावधानियों, उपचार एवं आगे की चिकित्सा के संबंध में उचित मार्गदर्शन भी दिया गया। वहीं मुख्य अतिथि एसडीओपी विजय सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं और आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराना सराहनीय सामाजिक कार्य है। उन्होंने लायंस क्लब एवं हरि कृष्ण केयर हॉस्पिटल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस शिविर की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी आयोजनों को जारी रखने की बात कही व बताया कि निश्चित ही इस हॉस्पिटल के प्रारम्भ होने पर नागरिको को इलाज के लिए अपने शहर से बाहर नही जाना पड़ेगा

विशिष्टअतिथि उपनिरीक्षक राजेश तिवारी ने कहा की क्लब के द्वारा इतने वृहद स्तर पर जिस प्रकार से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का जो आयोजन किया गया है निश्चित ही इतनी संख्या में उपस्थित नागरिक इसका फॉयदा लेगे इतने अच्छे कार्य के लिए मैं क्लब के सभी सदस्यो को बधाई देता हूं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कोल्हटकर ने भी शिविर के उद्देश्य एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। लायंस क्लब कटघोरा-छुरी एवं हरि कृष्ण केयर हॉस्पिटल की इस पहल से क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का निःशुल्क लाभ मिला और शिविर जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ इस अवसर पर क्लब संरक्षक एव रीजन पीआरओ अजय धनोंदिया,क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सचिव नरेंद्र अग्रवाल,प्रताप वाटवानी,डॉ हरि दिवाकर,इखलाक शेख,अजय श्रीवास्तव,राजूदास दीवान,भारत भूषण,सुधीर पाण्डेय,विशेष मित्तल,रॉकेश शर्मा,सहित सभी नगरवासी व हॉस्पिटल के कर्मचारी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement