विजयावेस्ट कोल खदान मे चल रहि वाहनो से उड़ रहि धूल उत्पन्न हो रहि बीमारी, प्रबंधक कि मनमानी, सड़को पर पानी का छिड़काव नहीं, ग्रामीण परेशान।
रिपोर्ट :- नानक राजपुत
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के अन्तिम छोर मे स्थित विजय वेस्ट कोल खदान लोगो के लिए परेशानीयों का सबब बन बैठा है, खदान ज़ब से खुली है तब से इस क्षेत्र के ग्रामीण धूल खा रहे है और दूषित पानी पी रहे है इसके बावजूद खदान प्रबंधक स्थाई रूप से समाधान निकाल पाने मे असमर्थ है, धूल से कई बीमारिया उतपन्न हो रहि है वही धूल के कड़ घर घर प्रवेश कर रहे हैं, विरोध प्रदर्शन के बाद कुछ दिन प्रबंधक ग्रामीणों के लिए पेय जल व पानी का छिड़काव करता वही समय बीतने के बाद फिर से वही लापरवाही करते हुए जहरीले धूल खाने कों छोड़ देता, उस क्षेत्र के ग्रामीण कैसे जीवन जी रहे वही समझ सकते हैं। धूल खा रहे ग्रामीणों ने कई बार कलेक्टर व sdm से शिकायत की है लेकिन कुछ दिन आदेशों के पालन किया जाता वही कुछ दिनों बाद समस्या जस की तस बनी रहती है, आखिर उस क्षेत्र मे स्थाई समाधान प्रसासन कब निकाल पाएगी और बीजाडांड व आसपास के ग्रामीणों कों धूल प्रदूषण से निजात कब मिल पायेगी ए गौर करने वाली बात है।
पोड़ी उपरोड़ा sdm श्री भारद्वाज ने कुछ दिन पूर्व ही विजय वेस्ट कोल खदान कों आदेश जारी करते हुए सड़क पर पानी का छिड़काव करने साथ ही अधूरे सड़क निर्माण कों जल्द से जल्द पूर्ण कि बात कही थी, दरसल secl के द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा था एक वक़्त ऐसा था ज़ब निर्माण कि गति काफी तेज थी जहाँ लोगो ने उम्मीद जताया था कों अब उन्हें धूल डस्ट से भरी जीवन से हमेसा के लिए मुक्ति मिल जाएगी लेकिन उनकी उमीदो पर कम्पनी ने पानी फेर दिया क्युकी समस्या तों जस कि तस है वही क्षेत्र के सड़क निर्माण विकास कार्य भगवान भरोसे बन कर रहा गया।

0 Comments