एक बेहतर समाज अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य से निर्मित होती है, एक वर्षो से "पहल" टीम शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र कों गति देने उद्देस्य से कार्य कर रहि है। बच्चों कि खुशियाँ सर्वोपरि : "पहल टीम"
रिपोर्ट :- नानक राजपुत
समाज के लिए कार्य करने वाले बहुत से समाज सेवी संस्थान हैं जो अनवरत समाज कों गति देने व जागरूक करने का कार्य करते हैं वही जरूरत मंदो कि जरूरते पूरी भी करते हैं विषेस तौर पर पिछड़े हुए क्षेत्रो मे शासन कि योजनाओ से वंचित लोग जिन्हे अपने भविष्य के बारे मे नहीं सोचते उन क्षेत्रो मे जाकर उनके बीच उनकी कामियों कों अपने विवेक से एहसास दिलाकर हित मे कार्य करने का काम समाजसेवी संस्थान करते हैं।
कोरबा जिले के चोटिया क्षेत्र एक वर्षो से समाज के लिए काम कर रहे "पहल" कि टीम वनाँचल क्षेत्रो मे अध्ययन कर रहे बच्चों कों कॉपी पेन सिलेट वितरण कर बच्चों कि चेहरो मे मुस्कान ला रहि है, इस "पहल" टीम ने आगामी कार्ययोजना का सिलेबस तैयार कर वृहद रूप मे कार्य कर पिछड़े समाज कों उस मुकाम तक पहुंचाने कि बात कही है पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड मे ज्यादा तौर पर बिरहोर पंडो जनजाति के लोग निवास करते हैं जहाँ आर्थिक तंगी से झूझने कि वजह से उनके बच्चे स्कुल जा नहीं पाते पहल टीम उन बच्चों कों स्कुल जाने कों प्रेरित करना उनके लिए बैग, ड्रेस, कॉपी किताबें मुहैया कराना मुख्य उद्देस्य है और इन तमाम समस्याओं कों दूर करने के उद्देस्य व समाज कों गति देने विषेस जनजाति समूह के लिए एक स्तम्भ बन कर यह "पहल" टीम सामने आई है।
पहल टीम ने ग्राम पंचायत बनिया के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को स्लेट बत्ती वितरण किया, पहल टीम कि शुरुआत छगन यादव, चरणदास महंत विष्णु दास, जगमोहन दास, एवं प्रकाश दास के द्वारा 1 सितंबर 2023 से प्रारंभ किया गया, जिसमें शिक्षा को आगे बढ़ाने हेतु मुख्य उद्देश्य लेकर अपने पंचायत में शुरूआत कि गई वही कार्य कों गति देकर चोटिया क्षेत्र के लगभग आठ पंचायत के युवा साथी शामिल होकर सेवा कार्य अनवरत कर रहे हैं!
पहल सेवा संस्थान के सदस्य छगन यादव, चरणदास महंत, विष्णु दास, प्रकाश दास, जगमोहन दास, कृष्ण दास, सकिरन दास, सूरज जायसवाल, महावीर कंवर, सुरेश गुर्जर, चन्द्र प्रताप सिंह उर्रें(बंटी), महेन्द्र दिवान, विवेक तंवर, सुभम निषाद के द्वारा चोटिया क्षेत्र के सभी प्राथमिक विद्यालय में स्लेट बत्ती वितरण करने का मुहिम चालू किया गया है! वही नवरात्रि पर्व पर टीम के द्वारा मंदिर एवं दुर्गा पंडालों पर भोग वितरण किया गया, इसके पूर्व टीम के द्वारा ग्राम पंचायत बनिया के मुख्य प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षिका भी रखी गई जिनका वेतन स्वरुप टीम के द्वारा दान लेकर किया जाता है, वही शिक्षा स्वास्थ्य मे सहयोग करने वाले समाज कि चिंता करने वाले व्यक्ति भी इस टीम के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं और अर्थ दान कर रहे हैं, टीम का उद्देश्य ब्लड डोनेट करना, गरीब परिवार के बच्चों का शिक्षा हेतु कापी पेन स्लेट बत्ती सहयोग, वृद्धजनों का स्वस्थ के प्रति सहयोग है! वही सदस्य छगन यादव ने बताया कि एक बेहतर समाज बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य कि सुरक्षा से निर्मित होता है जिनका बीड़ा इस पहल टीम ने उठाया है निश्चित रूप से यह टीम समाज के लिए निस्वार्थ भाव से काम करेगी वही टीम ने और भी लोगो कों इस टीम मे जुड़कर कार्य करने कों आमंत्रित किया ताकि क्षेत्र मे कार्य कों गति मिल सके।

0 Comments