शोक :कटघोरा के प्रतिष्ठित नागरिक काशीप्रसाद शर्मा जी ‘डाली महाराज’ का निधन, नगर में शोक की लहर.
कोरबा/कटघोरा 1 नवम्बर 2026 : नगर के लिए अत्यंत दुखद खबर है। एसईसीएल के पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कटघोरा के प्रतिष्ठित सामाजिक नागरिक श्री काशीप्रसाद शर्मा जी (डाली महाराज) का लंबी बीमारी के बाद 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे राहुल शर्मा एवं सौरभ शर्मा एवं सुजल शर्मा के पूज्य पिताजी थे। उनके निधन की खबर से कटघोरा नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। स्वर्गीय काशीप्रसाद शर्मा अपने सरल, सहज एवं मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय सहभागिता रही। एसईसीएल में अपने सेवाकाल के दौरान भी उन्होंने अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और व्यवहार कुशलता से विशिष्ट पहचान बनाई थी।
उनके निधन को नगर के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन से सामाजिक, धार्मिक एवं कर्मचारी वर्ग में गहरा दुख व्याप्त है। नगरवासियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनका अंतिम संस्कार दिनाक 2 नवम्बर दिन सोमवार को सुबह 11 बजे वार्ड नं.1 छिर्रा के मुक्तिधाम की किया जाएगा

0 Comments