बिजली पानी सड़क कि समस्या जस कि तस, धरना प्रदर्शन से नहीं जगी प्रशासन, 10 दिनों का पुनः अल्टीमेटम : बिंझरा के ग्रामीणों ने सौपा पोड़ी तहसीलदार कों ज्ञापन।
पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के ग्राम बिंझरा से लगभग 8 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र त्रिखुट्टी गांव आज भी विकास कि राह ताक रहा वहाँ ना ही सड़क है ना ही अन्य मुलभुत सुविधाएं, बीमारी कि हालात मे ग्रामीण खाट या अन्य सुविधा से उठाकर मुख्य मार्ग तक आते हैं जिसकी दुरी लगभग 5 से 6 किलोमीटर कि है इन तमाम समस्याओ कों लेकर बिंझरा व आसपास के हजारों ग्रामीणों ने 20 सितंबर कों बिंझरा मुख्य मार्ग पर पांच सूत्रीय मांग बिजली पानी सड़क कों लेकर चक्का जाम किया था उस समय प्रसासन ने अस्वासन दिया था कि 15 अक्टूबर तक सड़क निर्माण प्रारम्भ करने कि बात कही थी लेकिन अभी तक प्रारम्भ नहीं किया गया जिससे क्षेत्र कि जानता मे प्रशासन के प्रति निराशा व आक्रोश व्याप्त है, वही बीते दिनों तहसीलदार कार्यालय मे तहसीलदार से मुलाक़ात कर 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान करने का फिर से ज्ञापन दिया उक्त ज्ञापन मे पुनः वही मांगे रखी गई जहाँ मांगे पूरी नहीं होने पर दोबारा धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम किया जायेगा।

0 Comments