Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

भालू देखने गया चरवाहा भालू का चारा बन गया, पसान थाना के अमलीकुंडा का मामला।

भालू देखने गया चरवाहा भालू का चारा बन गया, पसान थाना के अमलीकुंडा का मामला।

कटघोरा वन मंडल के वन परिक्षेत्र जटगा के परिसर बासिन में कक्ष क्रमांक पी 269 के छापरखोला नामक स्थान में जंगली भालू द्वारा ईश्वर पिता देवराज उम्र -38 वर्ष निवासी धनरास ग्राम पंचायत आमलीकुंडा को मौत के घाट उतार दिया गया।

बताया जा रहा है कि वह गाय चराने हेतु जंगल गया था, इस दौरान नाले के समीप जाकर गुफा में छुपे जंगली भालू को देखने का प्रयास किया था कि इसी दौरान भालू द्वारा गाय और ईश्वर पर हमला कर दिया गया। हमला करने से उसके गले ,बाय आंख के ऊपरी सिर के हिस्से एवं पैर में गंभीर जख्म होने से व तत्काल इलाज के अभाव में उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर वन अमला मौके पर पहुंचा और थाना पसान को सूचित किया गया। शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा गया।

वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत के निर्देश पर प्राथमिक सहायता राशि 25000 रुपए परिक्षेत्र अधिकारी जटगा द्वारा मृतक की माता तुरतिया बाई को प्रदाय किया गया। आसपास के ग्रामों में जंगल की ओर न जाने हेतु मुनादी कराई गई।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement