Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

5 करोड़ कि गोपनीय निविदा मामला, क़ृषि उपज मंडी कटघोरा का घेराव।

 कृषि उपज मंडी कटघोरा का टेंडर मामला गरमाया, जाँच करने पहुचे तहसीलदार, नयाब तहसीलदार, एसडीएम ने दस्तावेज किये जप्त, ठेकेदारों व मंडी प्रभारी के बीच हुई तीखी बहस, 5 करोड़ कि गोपनीय निविदा मामला 

रिपोर्ट :- नानक राजपुत

5 करोड़ कि गोपनीय निविदा के मामले मे शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखन पाल के नेतृत्व मे ठेकेदारों ने कटघोरा कृषि उपज मंडी मे आज जमकर विरोध प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान कटघोरा तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी, नयाब तहसीलदार, sdm रोहित कुमार सिंह मौके पर पहुचे जहाँ मंडी कि दस्तावेज कि जांच करते हुए जरुरी कागजात जप्त किये वही ठेकेदारों ने कहा कि क़ृषि उपज मंडी कि टेंडर में पारदर्शिता नहीं बरतते हुए मंडी प्रभारी सचिव मदन यादव व निर्माण लिपिक राजेश झरिया द्वारा गड़बड़ी कि गई और अपने चहते ठेकेदारों को लाभ देते हुए इस टेंडर में भाग लेने वाले अनेक ठेकेदारों को शामिल करने से वंचित किया गया, मामले मे कुछ दिन पहले शिकायत कि जा चुकी थी लेकिन कार्यवाही नहीं हुई, इस वजह आज क़ृषि उपज मंडी कटघोरा का घेराव किया गया। 

प्रदर्शन करीब दोपहर 12 बजे कि गई जहाँ मौके पर कटघोरा थाना प्रभारी धरमनारायण तिवारी समेत पुलिस स्टाफ मौजूद रहे, जहाँ मंडी प्रभारी व ठेकेदारों के बीच जमकर बहस हुई,  ठेकेदारों का आरोप है कि मंडी प्रभारी अपने चहेते ठेकेदारों कों लाभ दिलाने के किये 5 करोड़ रूपये कि गोपनीय निविदा कर दी वही बताया कि स्थानीय समाचार पत्र मे प्रकाशन करने के बजाये अन्य समाचार मे इस्तिहार प्रकासन किया गया जिसके वजह से निविदा मे आवेदन करने वाले अन्य ठेकेदार आवेदन से वँचित रहा गए, और तों और निर्धारित समयावधि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी गई, जहाँ आवेदन से वँचित ठेकेदारों ने आपत्ति करते हुए आवेदन निरस्त कर मंडी प्रभारी सचिव मदन यादव व निर्माण लिपिक राजेश झरिया पर कार्यवाही कि मांग कि थी, उक्त शिकायत मे किसी प्रकार के संज्ञान नहीं लेने पर आज मंडी का घेराव किया गया।

प्रशासन की ओर से तहसीलदार भूषण मंडावी, नायब तहसीलदार धनेश्वर चंद्रा, एसडीएम रोहित कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर उचित जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद कही जाकर प्रदर्शन खत्म हुआ । एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार भूषण मंडावी के द्वारा टेंडर की जांच- पड़ताल शुरू कर दी गई है। तहसीलदार श्री मंडावी ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उच्च अधिकारीयों कों प्रतिवेदन सौंपा जाएगा और कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement