Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

जिला स्तरीय कराटे ग्रेडिंग समारोह हुआ सम्पन्न: मुख्य अतिथि तुलेश्वर हिरा सिंह मरकाम विधायक पाली तानाखार रहे मौजूद

 जिला स्तरीय कराटे ग्रेडिंग समारोह हुआ सम्पन्न: मुख्य अतिथि तुलेश्वर हिरा सिंह मरकाम विधायक पाली तानाखार रहे मौजूद



 आज दिनांक 21 अक्टूबर 2024 को चू जीन कराटे एसोसियेशन कोरबा (छ ग) के द्वारा जिला स्तरीय टेक्निकल सेमीनार और कराटे ग्रेडिंग कार्यक्रम सदभावना भवन पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि गण को स्काउट गाइड द्वारा सह सम्मान मंच तक लाया गया , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. तुलेश्वर हिरा सिंह मरकाम जी विधायक पाली तानाखार(क्षेत्र क्र. 23), विधायक प्रतिनिधी कुलदीप सिंह मरकाम,, विशिष्ट अतिथि श्री डी. लाल जी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा , की गरिमामयी उपस्थिति मे कराटे ग्रेडिंग कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया l कराटे ग्रेडिंग सिहान राजू रावत द्वारा टेक्निकल सेमीनार एवम् कराटे ग्रेडिंग का प्रदर्शन कराया गया , कराटे जगत का संक्षिप्त परिचय व विवरण तथा समिती के जिला संरक्षक के पद पर माननीय विधायक जी को एवम् संरक्षक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, अभिभावक विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक पोड़ी उपरोड़ा का प्रस्तावित नाम जिला अध्यक्ष पुजा सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया l तत्पश्चात उदबोधन की कड़ी मे विधायक मरकाम जी द्वारा कराटे प्रशिक्षकों के लिऐ शासन द्वारा दिए जा रहे सभी बुनियादी सुविधाएं को दिलाने में भरपूर सहयोग करने एवम् समिती की उन्नति मै सदैव तत्पर रहने की आश्वाशन दिए और ग्रेडिंग प्रशिक्षण में सफ़ल हुए प्रशिक्षकों के उज्वल भविष्य की शुभकामना दिए।

 संरक्षक BEO सर जी द्वारा भविष्य में होने वाले रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण सत्र 2024 को और अच्छे तरीके से सफल बनाएं और बालिकाओं के अन्दर आत्म रक्षा की भावना को जागृत कैसे करना है इसकी सम्पूर्ण जानकारी कराटे प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चो तक पहुंचाए अतः इस कार्य को करने में मेरे तरफ से पुर्ण सहयोग प्रदान किया जायगा l उदबोधन पश्चात् सभी कराटे प्रशिक्षकों को ग्रेडिंग सर्टिफिकेट उपस्थित मुख्य अतिथि के हाथों ब्लेक बेल्ट ग्रेडिंग प्रशस्ती पत्र द्वारा सम्मानित किया गया तथा चू जीन कराटे एसोसियेशन कोरबा की ओर से सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया , अंतिम में जिला सचिव मनराखन अगरिया द्वारा कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए मुख्य अतिथि गण , मास्टर ट्रेनर, प्रभारी शिक्षक, एवम् सभी प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किए , l उक्त कार्यक्रम मे मा. तुलेश्वर हिरा सिंह मरकाम विधायक पाली तानाखार, श्री कुलदीप सिंह मरकाम विधायक प्रतिनिधी,, श्री डी. लाल सर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा, सिहान राजू रावत, ज़िला अध्यक्ष पुजा सिंह, सचिव मनराखन अगरिया, गाइड प्रभारी अंजू मुद्रा सिंह सेजेस पोड़ी उपरोड़ा, निखिल रावत (कराटे मास्टर ) कु.शारदा सहित स्काउट,गाइड, रोवर, रेंजर, कराटे प्रशिक्षक उपस्थित रहे l

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement