जशपुर/ जशपुर कलेक्टर श्री रवि मित्तल के मार्गदर्शन और निर्देशन में शुक्रवार को काउंसिलिंग आयोजित की गई और देर रात पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया। पूर्णतः पारदर्शी काउंसिलिंग के माध्यम से पदस्थापना की गई जिससे जशपुर जिले के सहायक शिक्षक खुश हैं।
काउंसिलिंग में दिव्यांग शिक्षकों को प्राथमिकता दी गई। टी संवर्ग में 136 और ई संवर्ग में 44 प्रधान पाठक बनाए गए हैं। पदोन्नत प्रधान पाठकों को नवीन संस्था में कार्यभार ग्रहण करने के लिए 15 दिवस का समय दिया
गया है। 15 दिवस तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर पदोन्नति स्वमेव निरस्त माना जाएगा। सहायक शिक्षक समग्र शिक्षा फेडरेशन के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं उपाध्यक्ष मनोज कुमार अंबष्ट एवं समस्त जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने कलेक्टर श्री रवि मित्तल एवं जिला शिक्षा
अधिकारी श्री पी.के. भटनागर का पूर्ण रूप से पारदर्शी प्रमोशन प्रक्रिया के लिए आभार जताया है एवं इस प्रक्रिया मे स्वच्छ भूमिका निभाने के लिए स्थापना शाखा प्रभारी श्री अभिषेक दुबे एवं अन्य सभी कर्मचारियों का भी आभार जताया है। शुक्रवार को पदोन्नत शिक्षकों के लिए पारदर्शी काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। काउंसिलिंग के बाद पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं।


0 Comments