Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

आचार सहिता लगने से पहले इस जनपद क्षेत्र मे बढ़ी नेताओं कि चुनावी सरगर्मी। इन दिग्गज नेताओं के बीच हो सकती है चुनावी जंग। होगी त्रिकोणी घमासान देखें रिपोर्ट

आचार सहिता लगने से पहले इस जनपद क्षेत्र मे बढ़ी नेताओं कि चुनावी सरगर्मी। इन दिग्गज नेताओं के बीच हो सकती है चुनावी जंग। होगी त्रिकोणी घमासान देखें रिपोर्ट

रिपोर्ट :- नानक राजपुत

लालपुर जनपद क्षेत्र मे हो सकता है त्रिकोणी मुकाबला: जनता के अनुरूप जनपद सदस्य कौन। लालपुर जनपद क्षेत्र क्र 22 पर निगाहेँ सबकि लगी हुई है 

                         पंचायत, जनपद, जिला के चुनाव नजदीक है वही चुनाव के तैयारियो कि सुगबूगाहट भी होने लगी है, हालांकि ग्रामीण क्षेत्रो मे जिला पंचायत सदस्य कों लेकर वैचारिक मंथन नहीं होती, इसलिए ग्रामीण जनता सिर्फ सरपंच जनपद सदस्य पर अधिक नजर रखती है आखिर कार अभी से लोगो मे चर्चायें होने लगे है कि गांव मे सरपंच व जनपद सदस्य किसे चुना जाये, कुछ जनप्रतिनिधि अपने 5 साल के कार्यकाल मे जनताओं के बीच कार्य कर अपनी अच्छी छबि बना बैठे हैं तों वही कुछ ऐसे जनप्रतिनिधि जो पंचायत का नइया डुबो दिए हैं जिन्हे जनता दोबारा सरपंच या जनपद सदस्य बनाना नहीं चाहती, यूँ कहे तों जनताओं ने अपनी मनसा अनुरूप मन ही मन नेताओं का चुनाव कर लिया है लेकिन अधिकृत तौर पर चेहरे कि तलाश जारी है आखिर कौन उनके पंचायतों मे रुके विकास कों गति देगा।

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहाँ पंडो बिरहोर धनुहार मांझी समाज के लोगो का निवास है जो आज भी कई मुलभुत सुविधा के आभाव से जूझ रहे हैं हालांकि वर्तमान मे सरकार ने इनके लिए बहुत काम किया फिर भी कई विकास कार्य कि राह आज भी समाज ताक रहा

                 बात कर लेते हैं जनपद क्षेत्र लालपुर का जहाँ इस क्षेत्र का चुनाव हमेसा से सुर्खियों मे रहा है क्युकी इस क्षेत्र मे पार्टी के दिग्गज नेताओं का चुनावी जंग होता है राजनीती मे अपना अच्छा अनुभव का फायदा उठाकर नेता इस क्षेत्र कि जानता कों आकर्षित कर ही लेते हैं और जनपद सदस्य के रूप मे इस क्षेत्र से सिहासन पर बैठते हैं लेकिन 2024-25 के इस जनपद चुनाव मे किस नेताओं कि जनता के बीच पैठ जमेगी यें तों नतीजा बताएगा।

त्रिकोणी चुनावी जंग कि चर्चा जोरो पर। कांग्रेस से भोला गोस्वामी, भाजपा से सरबजीत सिंह वही अब गोगपा से सुनील अग्रवाल कि एंट्री कि चर्चा।

वर्तमान परिपेक्ष्य मे लालपुर से भोला गोस्वामी ने जनपद सदस्य के रूप मे बतौर प्रतिनिधि जनताओं के बीच काम किया, जनपद पंचायत के सभा सदन से लेकर अधिकारीयों के कार्यप्रणाली कों सुधार कर जनताओं कि आवाज बनकर उनके हितैसी के रूप मे गोस्वामी ने अपने कार्य कों अंजाम दिया, वही पिछली चुनाव कि बात करे तों मुख्य तौर पर भोला गोस्वामी व सरबजीत सिंह आमने सामने थे जहाँ दोनों ही राजनीती पर अच्छी पकड़ के साथ साथ अनुभव का भरपूर फायदा उठाये हुए थे, चुनावी जंग पर दो दिग्गज नेताओं कि धमक से जनताओं के मन मे भी असमंजस कि स्थिति बनी हुई थी लेकिन कहते हैं जंग मे आखिर किसी एक ही पराजय व एक कि विजय तों निश्चित ही है वही लालपुर जनपद क्षेत्र से भोला गोस्वामी ने महज 150 वोटो से जीत दर्ज कि जहाँ जनता ने गोस्वामी पर भरोसा जताया और उन्हें जनपद सदस्य के रूप मे कुर्सी पर बैठाया। वही पिछले चुनाव 2015 से 2020 मे लालपुर से सरबजीत सिंह ने जनपद सदस्य का कार्यभार संभाला था वही जनपद उपाध्यक्ष कि दावेदारी के बाद सरबजीत सिंह ने पोड़ी उपरोड़ा जनपद उपाध्यक्ष के रूप मे अधिक मतो से विजय प्राप्त कर उपाध्यक्ष कि कुर्सी पर बैठे, उनकी अपनी अलग अंदाज से जनपद अधिकारीयों समेत सरपंचो ने उनके साथ मिलकर काम किया। वही इस वर्ष सरबजीत सिंह कि पुनः चुनावी एंट्री कि निगाहेँ सुर्खियों मे है सरबजीत सिंह ने कहा कि जस तरह अपने पिछले कार्यकाल 2015 -20 मे जनताओं ने भरोसा जताकर विजय बनाया था उम्मीद है इस वर्ष भी जनता और विश्वास जताएगी वही हार व जीत का फैसला करने वाली जानता ही है अभी कुछ कहना सही नहीं है। 

इस बार गोगपा के विचार मंथन मे सुनील अग्रवाल हो सकते हैं शामिल।

कांग्रेस से भोला गोस्वामी, भाजपा सरबजीत सिंह वही गोगपा से मोरगा निवासी सुनील अग्रवाल का नाम सामने आ रहा सूत्रों से जानकारी मिली कि लालपुर मे अपना जीत का परचम लहराने अब गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी सुनील अग्रवाल कों शामिल करने का विचार मंथन कर रहि है वैचारिक मंथन का निर्णय हुआ तों यु कहे कि लालपुर का चुनावी मैदान 3 दिग्गजो के मुकाबले से रोचक होने वाला है।

जैसा कि लालपुर मे भी आदिवासीयों कि बहुतायत है क्षेत्र के जनताओं ने बताया कि चुनावी दंगल मे जानता वोटो से तय करतीं है कि उनका जनप्रतिनिधि कौन बनेगा लेकिन क्या आदिवासीयों के उत्थान के लिए शासन स्तर पर होने वाले विकास कार्य का लाभ मिल रहा वही नेता किसी कि पार्टी कि हो ग्रामीण अपने मुलभुत सुविधा कों पाकर संतुस्ट रहते हैं आखिर कार अब देखना होगा कि लालपुर कि जानता अपना मत किसे प्रदान करतीं है। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement