रिपोर्ट :- नानक राजपुत
पोड़ी विकास खंड मे केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल, हर घर जल का हाल बहुत बुरा है। पीएचइ विभाग द्वारा बनाई जा रहि करोड़ों रुपये खर्च कर जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकीयां सफेद हाथी साबित हो रही है। जिसके कारण यह योजना शुरू होने से पहले ही धाराशायी हो गई। दो महीने पहले बंजारी मे बनाई गई पानी टंकी का हाल बत से बत्तर है, और तो और पानी टंकी के चारो तरफ बने बाउंड्री महज एक महीने मे ही टूट कर गिर गए, कुल मिलाकर बंजारी का पानी टंकी भरस्टाचार कि भेंट चढ़ गया, वही प्रशासन आँखे मुंद बैठी है।
जल जीवन मिशन योजना कि बात करें तो इस योजना कों शासन कि राशि का बंदरबाट करने के लिए विभाग ने ठेका ले रखा है ग्रामीणों कों तो इसका लाभ नहीं मिल रहा लेकिन ठेकेदार व विभाग के अधिकारी जरूर फल फूल रहे है यूँ कहे तो विकास कि गंगा अधिकारीयों व ठेकेदारों कि बह रहि है, ग्रामीण तो महज विकास कि राह ताक रहे। पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के प्रायः ग्राम पंचायतो कि पानी टंकी भरस्टाचार कि भेंट चढ़ गई है, करोड़ो कि राशि का शासन कों चुना लगाया जा रहा है, गुडवत्ता हिन निर्माण के साथ निर्धारित मटेरियल का उपयोग निर्माण मे नहीं किया जा रहा वजह यही है कि भारी भरकम टंकी का बेस भी कमजोर हो जा रहा, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
बता दें कि वर्ष 2024 मई जून मे निर्माण किऐ गए पानी टंकी के चारो तरफ बनाये गए थे लेकिन बाउंड्री महज कुछ ही दिनों मे टूट गए, ग्रामीणों ने बताया कि महज एक ही महीने हुए हैं बाउंड्री बने लेकिन इतनी कमजोर बनाई गई कि आज ऐ बाउंडी पूरी तरह से गिर गए, इससे जाहिर होता है कि ठेकेदारों व विभाग कों ग्रामीणों कि समस्याओं से कोई मतलब नहीं है बल्कि अपनी जेब गरम करने के लिए भरस्टाचार कर निर्माण कार्य करने मे लगे हुए हैं।
अब देखना ऐ होगा कि बंजारी मे हुए गुडवत्ता हीन निर्माण पानी टंकी कि जांच आखिर अधिकारी कब तक करते हैं, या ऐ भी कागजो तक ही सिमित रहा जाते हैं।


0 Comments