Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

आकाशवाणी अंबिकापुर के आवाज के जादू बिखरने वाले विनय अंबष्ट जी आज आकस्मिक उद्घोषक की भूमिका से निवृत हो गए

 आकाशवाणी अंबिकापुर में 1990 से लगातार अपनी आवाज का जादू बिखरने वाले विनय अंबष्ट जी आज आकस्मिक उद्घोषक की भूमिका से निवृत हो गए। 31 अगस्त को उन्होंने आकाशवाणी के लिए उद्घोषक के


रूप में अंतिम ड्यूटी की। बेहतरीन आवाज के कारण विनय जी को रेडियो के श्रोता बखूबी पहचानते थे। ड्यूटी के दौरान वे पूरे मनोयोग से रेडियो के हो जाते थे। रंगमंच से जुड़े होने के कारण विनय भैया ने छत्तीसगढ़ी सहित कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका भी निभाई। छत्तीसगढ़ी फ़िल्म

"सरपंच" से उनकी अलग पहचान बनी। छत्तीसगढ़ सिनेमा के "विलेन" की भूमिका हर किसी को आकर्षित करती है। अब भी वे कई फिल्मों के लिए काम कर रहे हैं। सरगुजिहा माटी के इस बेहतरीन कलाकार, आवाज की दुनिया के जाने पहचाने व्यक्ति विनय अंबास्थ जी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।




Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement