पोड़ी उपरोड़ा :- कटघोरा में संचालित एफसीआई गोदाम से ग्राम पंचायतो में थोड़े थोड़े मात्रा में राशन सप्लाई से वनाँचल क्षेत्र के हितग्राही काफ़ी परेशान हो रहे हैं, कई ग्रामो मे तो 3 - 3 महीनो से राशन नहीं दिया गया, दरसल पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के ग्राम तनेरा में पिछले दो तीन महीनो से कुछ ग्रामीणों को चावल प्राप्त नहीं हुआ, ग्रामीण बताते हैं राशन कार्ड जमा करा लिया जाता है और अंगूठा भी लगवा लिया जाता है लेकिन चावल नहीं आया है कहकर बोल दिया जाता है, अनजान भोले भाले ग्रामीण वापस लौट जाते हैं जिससे ग्रामीण काफी चिंतित हैं।
आपको बता दे कि पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के तनेरा ग्राम पंचायत जैसे ऐसे कितने ग्राम हैं जहाँ चावल ठीक ढंग से वितरण नहीं किया जा रहा, जानकारी मिली है कि स्कूलों का भी हाल यही है चावल खत्म हो जाता है जहाँ रसोईया खुद चावल खरीदकर बच्चो के लिए भोजन बनाते हैं और उन्हे महीने के अंत मे राशि भुगतान किया जाता वही राशि भी उन्हें रोक रोक कर भुगतान किया जाता है,
वेयरहाउस से सप्लाई कि गड़बड़ या विक्रेता करते हैं मनमानी, होनी चाहिए जांच।
वनाँचल क्षेत्र मे ग्रामीण चावल कि गड़बड़ी ज्यादा देखने को मिल रहि है, सड़क किनारे कि सोसाइटी कि वितरण क्रिया ठीक रहती है वही वनाँचल क्षेत्रो मे आखिर क्यों चावल कि कमी हो जाती है यें जांच का विषय है, लेकिन चावल कि कमी होने से ग्रामीण खाली हाथ ही वापस घर लौट जा रहे, इनमे से कई ग्रामीण ऐसे हैं जो सिर्फ चावल के भरोसे ही अपनी जिंदगी जी रहे ना उनके पास खेती है ना कार्य फिर भी उन्हें चावल न मिल पाना वाकई बडी विडंबना है, इधर सोसाइटी में चावल कमी को लेकर विक्रेता बताते हैं कि गोदाम से चावल कि सप्लाई कम होती है इस वजह से सभी ग्रामीणों को वितरण नहीं किया जा रहा, वही गोदाम से और चावल मंगवाया जाता है लेकिन गोदाम से ही मांग चावल के अनुरूप सोसाइटी तक नहीं भिजवाया जाता, थोड़े थोड़े मात्रा में राशन भेजनें कि वजह से विक्रेता के साथ साथ ग्रामीण भी काफी परेशान होते हैं।


0 Comments