रिपोर्ट :- नानक राजपुत
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आसमान से बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई. इनमें 5 स्कूली बच्चे और 4 ग्रामीण हैं. बताया जा रहा कि आज दोपहर बारिश से बचने के लिए सभी लोग खंडहर में रुके थे, तभी आकाशीय बिजली उसी स्थान पर गिरी जहाँ रुके थे जिसमे से 8 लोगों की मौत हो गई. यह घटना जोरातराई गांव की बताई जा रहि है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी समेत स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं. राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है. वहीं ग्रामीणों में भय का माहौल भी देखने को मिल रहा।

0 Comments