Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धार्मिक चोला ओढ़े चुटियाधारी बनिया मचा रहा आतंक ,

 रायपुर : – राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों चुटियाधारी बनिया के आतंक से लोग परेशान है . कथित तौर पर सत्ताधारी पार्टी का अपने आप को बड़ा नेता मानने वाला यह बनिया सबसे बड़ा भू-माफिया के रूप में कुख्यात है।


राजधानी में बड़े-बड़े धार्मिक आयोजन कर प्रदेश के माननीय और मुखिया के साथ फोटो खिंचाकर धर्मावलम्बी की छवि गढ़ने वाला कमजोर लोगों के दो-चार लाख रूपए देकर करोड़ों की जमीन का इकरारनामा करके कुंडली मारकर बैठ गया है।



मामला राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र उरला के आसपास के गांव में यह भू-माफिया धौंस दिखाकर बड़ा खेल खेल रहा है। छोटे-छोटे किसानों को मामूली रकम देकर उनके जमीनों का इकरारनाम करके अवैध निर्माण और प्लाटिंग कर रहा है। जो किसान जमीन बेचने को राजी नहीं हो रहे हैं उसको धमकाया जा रहा है और उनके जमीनों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। चुटियाधारी बनिया के इस करतूत से आम लोगों के साथ-साथ सत्तारूढ पार्टी के नेता भी परेशान हैं।


विहिप के एक नेता ने कलेक्टर-एसपी से इसकी शिकायत भी की है। बड़े-बड़े अफसर भी उसकी मोहजाल में फंस गए है और शिकायत के बाद भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है।


खबर यह भी है कि राजधानी से लगे कुम्हारी मे विवादास्पद करोड़ों रूपए की जमीन का वारा-न्यारा कर मोटी रकम यह बनिया डकार गया। विदित हो कि इस जमीन पर प्रदेश के दिग्गज बिल्डरों की नजर थी पर चुटियावाले बनिया सबका खेल बिगाड़कर उस पर काबिज होकर मोटी रकम पीट लिया।


ऐसा नही है इसकी जानकारी सत्ताधारी दल या लोगो को नही है मगर यह चतुर चुटियाधारी बनिया बड़े बड़े सत्तादल के नेताओ के साथ अपनी तस्वीर खिंचाकर अपना खौफ कायम किये हुए है .इतना ही नही प्रदेश में सत्ताधारी दल के नेताओ की तस्वीरे लगाकर यह चुटियाधारी धार्मिक कार्यक्रम भी कराता है सूत्र बताते है इस तरह के आयोजनों के नाम पर यह बनिया जमकर वसूली का कारोबार कर रहा है धर्म का चोला ओढ़कर इस चुटियाधारी ने धर्म का भी सत्यानाश कर दिया है .

 




Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement