नेशनल हाइवे 130 मे स्थित चोटिया टोल प्लाजा मे नान कमर्शीयल वाहन का शुल्क फ्री करने कों लेकर पाली तानाखार युवा कांग्रेस के द्वारा 25 सितंबर दिन बुधवार कों सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जायेगा, जिसको लेकर युवा कांग्रेस पाली तानाखार विधानसभा उपाध्यक्ष शिव नंदन कुजूर व विनोद उर्रे ने sdm पोड़ी उपरोड़ा कों ज्ञापन देकर बांगो थाना मे सुचना प्रदाय किया गया, शिवनंदन ने बताया कि वह वाहन जो नान कमर्शियल हैं जो घरेलू उपयोग व स्थानीय वाहन हैं उनका टोल निशुल्क किया जाए खास तौर पर उन वाहनों कों प्राथमिकता दी जाये जिन्हे प्रतिदिन 3 से 4 बार आवगमन करना पड़ता है, ज्ञापन मे टोल प्लाजा प्रबंधक कि शिकायत भी कि गई शिकायत मे बताया गया कि प्रबंधक का रवैया गंतव्यों से ठीक नहीं रहती आये दिन लोगो के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है जिसके संबंध मे शिकायत कि गई, वही अन्य जिलों कि तुलना करते हुए कहा कि रायपुर भिलाई जैसे जिलों मे लोकल वाहनो का टोल फ्री कर दिया गया है तो कोरबा जिले मे भला टोल क्यों लिया जाता है, हम सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर शासन कों अवगत कराना चाहते हैं कि कोरबा जिला आदिवासी बाहुल क्षेत्र हैं जहाँ लोकल घरेलू स्थानीय वाहनो पर भी कोरबा जिले मे समस्त टोल प्लाजा पर लोकल वाहनो का शुल्क फ्री किया जाए, खास तौर पर यह सांकेतिक धरना प्रदर्शन चोटिया टोल प्लाजा कों लेकर कि जा रहि है अगर इस सांकेतिक धरना प्रदर्शन से टोल फ्री नहीं किया जायेगा तो आगामी आने वाले समय मे बड़ी आंदोलन कि जाएगी।

0 Comments