Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ktg news : दशहरा-नवरात्रि पर कटघोरा नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध, भारी वाहनों के लिए कटघोरा बायपास निर्धारित.

दशहरा-नवरात्रि पर कटघोरा नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध, भारी वाहनों के लिए कटघोरा बायपास निर्धारित.

कोरबा/कटघोरा 15 अक्टूबर 2026 :  दशहरा पर्व पर रावण दहन एवं नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखते हुए कटघोरा नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश एवं आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 15 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।

कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी द्वारा इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था। प्रतिवेदन में बताया गया कि दशहरा एवं नवरात्रि पर्व के दौरान नगर में रावण दहन सहित अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आम नागरिकों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था बाधित होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं एवं जनहानि की आशंका बनी रहती है। जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी ने पर्व के दौरान कटघोरा नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश एवं आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अनुशंसा की थी। साथ ही भारी वाहनों के आवागमन के लिए कटघोरा बायपास मार्ग का उपयोग किए जाने को उचित बताया गया।

थाना प्रभारी के प्रतिवेदन में प्रस्तुत तथ्यों से सहमत होते हुए संबंधित प्राधिकारी ने 15 से 21 अक्टूबर 2026 तक कटघोरा नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा नगर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखना है।




Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement