Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ktg news : दीपका पुलिस की डीजे संचालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 संचालकों पर कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज, थाना प्रभारी ने दी कड़ी चेतावनी.

दीपका पुलिस की डीजे संचालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 संचालकों पर कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज, थाना प्रभारी ने दी कड़ी चेतावनी.

कोरबा/दीपका 23 सितंबर 2026 :  गणेशोत्सव के अवसर पर पूरे जिले में उत्साह और उल्लास का माहौल है। वहीं, गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बीच सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति और अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दीपका पुलिस ने डीजे संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने कोलाहल अधिनियम के तहत तीन डीजे संचालकों पर कार्रवाई करते हुए उनके साउंड सिस्टम और वाहनों को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, गणेश उत्सव शुरू होने से पहले ही दीपका थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों की बैठक बुलाई थी। बैठक में शासन द्वारा जारी ध्वनि प्रदूषण संबंधी गाइडलाइन और निर्धारित नियमों के अनुरूप डीजे संचालन करने की स्पष्ट हिदायत दी गई थी। थाना प्रभारी ने संचालकों को समझाया था कि सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में डीजे बजाने, बिना अनुमति संचालन करने और निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद कुछ डीजे संचालकों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए तेज ध्वनि में डीजे बजाने की शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर दीपका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन डीजे संचालकों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान झाबर निवासी मनीष कौशिक के पास से 1500 वाट के 4 नग बेस, 300 वाट के 4 नग लाइनर, महिंद्रा वाहन क्रमांक CG12BU0996, झाबर निवासी गौरव गोंड के पास से भी डीजे उपकरण और वाहन जब्त किया गया इनके पास से 1500 वाट के 4 नग बेस, 300 वाट के 4 नग लाइनर, पिकअप वाहन क्रमांक CG12AN3135, नोनबिर्रा निवासी सुभाष कुमार यादव के पास से भी डीजे साउंड सिस्टम और पिकअप वाहन जब्त किया गया इनके पास से 1500 वाट के 4 नग बेस, 300 वाट के 4 नग लाइनर, पिकअप वाहन क्रमांक CG12BM5744 पुलिस ने जप्त किया है। दीपका पुलिस के अनुसार, तीनों डीजे संचालक सार्वजनिक स्थानों पर तेज ध्वनि में डीजे बजा रहे थे। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के डीजे उपकरणों और वाहनों को जब्त करते हुए कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे संचालन करने वाले संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, आम लोगों को ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्ती को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी

दीपका थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने डीजे संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए ही डीजे का संचालन किया जाए। बिना अनुमति डीजे बजाने, अत्यधिक ध्वनि करने और नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ शिकायत मिलने पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में भी नियम विरुद्ध डीजे संचालन पर निगरानी रखी जाएगी और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement