Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ktg news : ईद मिलादुन्नबी के जुलूस व लंगर में युवाओं का सराहनीय योगदान, बुजुर्गों ने युवाओं व बच्चों को माला पहनाकर मोमेंटो से किया सम्मानित.

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस व लंगर में युवाओं का सराहनीय योगदान, बुजुर्गों ने युवाओं व बच्चों को माला पहनाकर मोमेंटो से किया सम्मानित.

कोरबा/कटघोरा, 28 अगस्त 2026: मस्जिद गरीब नवाज, तहसील भाटा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस एवं लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यंग सीरत कमेटी तहसील के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मस्जिद के इमाम जनाब इरफान आलम मिस्बाही, सदर सैय्यद हसन अली, सेक्रेटरी सलमान रजा सिद्दीकी सहित कासिम खान, दुलारे खान, सलीम खान, हैदर अली और शाहिद अली की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

युवाओं की सेवा भावना से प्रभावित होकर मस्जिद कमेटी के बुजुर्गों ने माला पहनाकर एवं मोमेंटो भेंटकर युवाओं और बच्चों का सम्मान किया तथा उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान इकबाल खान, नजीर खान, हाजी हाफिज, हाजी सत्तर, शौकत भाई और शकील भाई सहित अन्य बुजुर्ग मौजूद रहे। कार्यक्रम में अरमान सिद्दीकी, शाहे आलम, सलमान खान, आदिल खान, गुलाम खान, रेहान अली, आयन खान, साहिल खान, ईशान खान, रियान खान, जीशान खान, हाशिम, हसनैन, मुदस्सर, समीर खान, फैज़ान, तौसीफ, अनस और महफूज सहित बड़ी संख्या में युवा एवं मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए युवाओं की सक्रिय भागीदारी की बुजुर्गों ने सराहना की।


Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement