Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ktg news : कटघोरा में बारिश से सड़कों पर गड्ढे, हादसों का खतरा बढ़ा; नगर पालिका अध्यक्ष ने PWD से तत्काल मरम्मत की मांग की.

ktg news : कटघोरा में बारिश से सड़कों पर गड्ढे, हादसों का खतरा बढ़ा; नगर पालिका अध्यक्ष ने PWD से तत्काल मरम्मत की मांग की.


कोरबा/कटघोरा 19 अगस्त 2026 : लगातार बारिश के चलते कटघोरा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की हालत खराब हो गई है। जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर सड़कों के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा 19 अगस्त 2026 को जारी पत्र में कटघोरा-बिलासपुर रोड, कटघोरा-अंबिकापुर रोड तथा कटघोरा-कोरबा रोड की स्थिति का उल्लेख किया गया है। पत्र में बताया गया है कि बारिश के कारण इन प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

पत्र के अनुसार नगर पालिका परिषद कटघोरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उक्त तीनों प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य मार्गों पर कई स्थानों पर गड्ढे पाए गए। विशेष रूप से कटघोरा-अंबिकापुर रोड पर महावली स्टोर्स के पास तथा कटघोरा-बिलासपुर रोड पर कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने सड़क की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। नगर पालिका अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि इन स्थानों पर सड़क में बने गड्ढों के कारण नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही, वाहनों के गड्ढों में फंसने या अचानक संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना होने की संभावना भी बनी हुई है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष खतरा पैदा हो रहा है।

अध्यक्ष राज जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग अनु-1 एवं अनु-2, कटघोरा को पत्र प्रेषित करते हुए सड़क मार्गों के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पत्र की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा को भी सूचनार्थ भेजी गई है। नगर पालिका की इस पहल से उम्मीद है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा संबंधित मार्गों का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत कार्य कराया जाएगा। प्रमुख सड़कों की समय पर मरम्मत होने से जहां लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी, वहीं बारिश के दौरान संभावित सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement