Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

जशपुर कांग्रेस को मिला नया संबल: महेंद्र अग्रवाल बने जिला कोषाध्यक्ष नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

 जशपुर कांग्रेस को मिला नया संबल: महेंद्र अग्रवाल बने जिला कोषाध्यक्ष

नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प


जशपुर । जिला कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार करते हुए पार्टी नेतृत्व ने महेंद्र अग्रवाल को जशपुर जिला कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा होते ही जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।



वहीं महेंद्र अग्रवाल को मिली इस नई जिम्मेदारी को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उनके अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण से जशपुर जिले में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाएगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।


इस नियुक्ति के बाद महेंद्र अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार प्रयास किए जाएंगे।


उन्होंने यह भी कहा कि जशपुर जिले में कांग्रेस को और अधिक संगठित और सक्रिय बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए गांव-गांव और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा, ताकि पार्टी की योजनाएं और संदेश आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंच सकें।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement