Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सेल्फ डिफेंस के प्रति जागरूक हो रहे नौजवान — पत्थलगांव ब्लॉक में कराटे कैंप का समापन

सेल्फ डिफेंस के प्रति जागरूक हो रहे नौजवान — पत्थलगांव ब्लॉक में कराटे कैंप का समापन

पत्थलगांव। आत्मरक्षा के प्रति युवाओं में बढ़ती जागरूकता के बीच इंटरनेशनल शीतों रियो कराटे फेडरेशन द्वारा आयोजित 30 दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का समापन पत्थलगांव ब्लॉक में हुआ।
समापन अवसर पर प्रशिक्षार्थियों ने ग्रेडिंग टेस्ट में भाग लेकर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया, जिसके बाद सभी को कराटे बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस प्रशिक्षण शिविर में पत्थलगांव एवं कांसाबेल क्षेत्र के अनेक प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने शीतो रियो कराटे की विभिन्न तकनीकें जैसे पंच, ब्लॉक, किक, काटा, डिफेंस, बॉडी एक्सरसाइज के साथ-साथ मोटिवेशनल क्लास व पर्सनैलिटी डेवलपमेंट का भी प्रशिक्षण प्राप्त किया।मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा लुड़ेग तमता मंडल अध्यक्ष विशाल कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। उनके साथ इंटरनेशनल शीतों काई फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता, सचिव संतोष कुमार मिश्रा, ट्रेनर नीतू पैंकरा एवं ममता सिदार भी मौजूद रहीं।मुख्य अतिथि विशाल अग्रवाल ने प्रशिक्षार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि —“आत्मरक्षा आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। युवा पीढ़ी को न केवल स्वयं की सुरक्षा बल्कि समाज की सुरक्षा के लिए भी जागरूक रहना चाहिए।”कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्वक किया गया और प्रशिक्षार्थियों ने आत्मरक्षा के प्रति समर्पण की भावना के साथ कैंप का समापन किया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement