गरीब परिवार की बेटी का सपना होगा साकार, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह की पहल से एमबीबीएस की फीस हुई माफ
कोरबा :- गरीब परिवार की बेटी के डॉक्टर बनने का सपना अब साकार होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह की पहल और संवेदनशीलता से ग्राम कोडगार की हेमलता सोरठे को नई जिंदगी की राह मिली है।
बीते दिनों दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोडगार निवासी शिवबालक सोरठे, जो बीपीएल परिवार से हैं, अपनी बेटी हेमलता सोरठे के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह के निज निवास तुमान पहुंचे थे। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति और बेटी की उच्च शिक्षा की समस्या साझा की। डॉ. पवन सिंह ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अजीत बसंत से मुलाकात कराई। कलेक्टर ने छात्रा की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील निर्णय लेते हुए शासकीय चिकित्सक महाविद्यालय महासमुंद में अध्ययनरत हेमलता सोरठे की लगभग ₹7,81,000 की फीस पूर्णतः माफ कर दी।
डॉ. पवन सिंह ने 26 अक्टूबर 2025 को स्वयं ग्राम कोडगार पहुंचकर हेमलता और उसके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बधाई और उपहार प्रदान किए तथा बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 Comments