Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

गोंडवाना समाज में एकता और उत्थान पर जोर, मदनपुर मोरगा में केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

गोंडवाना समाज में एकता और उत्थान पर जोर, मदनपुर मोरगा में केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

पोड़ी उपरोड़ा :- केंद्रीय गोंडवाना गोंड समाज विकास समिति मतीनगढ़ के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम मदनपुर, मोरगा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के केंद्रीय अध्यक्ष भजन सिंह मरावी ने की। इस अवसर पर संरक्षक भूखाऊ सिंह आयाम, कोषाध्यक्ष जगत पाल सिंह कोचे, सचिव देवराज सिंह, एवं उपाध्यक्ष सोहन सिंह श्रोते विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में समाज की एकता, सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान, आर्थिक विकास तथा सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण पर विशेष चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि गोंडवाना समाज को अपनी परंपरागत रीति-रिवाजों का अक्षरशः पालन करते हुए नई पीढ़ी को शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में संगठित प्रयास करने होंगे। सामाजिक कार्यों में मितव्ययता अपनाने और समाज में व्याप्त कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही गई। बैठक में ग्राम पंचायत मदनपुर की सरपंच प्रमिला देवसाय मरपच्ची, उपसरपंच राजू मरपच्ची, ग्राम पंचायत मोरगा के निवासी नरेन्द्र आरमोर, धीर साय उरे, तपन कुमार उर्र सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज के संगठनात्मक कार्यों को बड़े उत्साह और जिज्ञासा से सुना तथा आने वाले समय में गोंडवाना समाज के सशक्त निर्माण के लिए सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement