Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पोड़ी उपरोड़ा में गरबा की धूम, सत्भावना भवन में माँ की भक्ति में झूम रहे श्रद्धालु

पोड़ी उपरोड़ा में गरबा की धूम, सत्भावना भवन में माँ की भक्ति में झूम रहे श्रद्धालु

पोड़ी उपरोड़ा :- नवरात्रि का पर्व आते ही माँ दुर्गा की भक्ति का रंग पूरे क्षेत्र में छा जाता है। इस बार पोड़ी उपरोड़ा में पहली बार सत्भावना भवन में गरबा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं और माँ के पवित्र जयकारों के बीच गरबा नृत्य कर रहे हैं।

गरबा समिति के अध्यक्ष अंकित पाल ने बताया कि क्षेत्र के अनेक गरबा प्रेमी खुले में नृत्य करने से झिझकते थे। इसलिए एक प्रयास किया गया कि व्यवस्थित हॉल, आकर्षक लाइट, सजावट और साउंड सिस्टम के साथ गरबा का आयोजन किया जाए ताकि श्रद्धालु बिना किसी संकोच के माँ की भक्ति में झूम सकें। आयोजन में पोड़ी उपरोड़ा ही नहीं बल्कि कोनकोना, बांगो, लेपरा, गुरसिया, तानाखार और आसपास के गाँवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं। गरबा नृत्य का संबंध माँ दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना से है। नवरात्रि के दिनों में विशेष रूप से गुजरात और पश्चिम भारत में इसका आयोजन होता रहा है, लेकिन अब यह पूरे देश और विदेशों में लोकप्रिय हो चुका है।

देखें नृत्य करते श्रद्धालू 👇🏻👇🏻



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement