Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बांगो थाना के ग्राम पाथा में सजग कोरबा अभियान, नशा मुक्ति और महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम

बांगो थाना के ग्राम पाथा में सजग कोरबा अभियान, नशा मुक्ति और महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम

पोड़ी उपरोड़ा :-  पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड समेत विभिन्न क्षेत्रो में एस्अपायर संस्था द्वारा लगातार एक अभियान चलाया जा रहा, एस्अपायर शिक्षा के क्षेत्र में काम तो कर ही रहा साथ पुलिस प्रसासन का भी सहयोग कर रहा जहाँ ग्रामीण क्षेत्रो में लोगो के माध्यम से रैली निकाली जा रही बैठक की जा रही वही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर भी जिले में सजग कोरबा अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा व उनकी टीम ने ग्राम पाथा में नशा मुक्ति, लिंग समानता, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और बाल शिक्षा को लेकर रैली एवं बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान थाना प्रभारी ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “नशा नाश की जड़ है, यह स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक स्थिति को भी कमजोर करता है। इससे परिवार और समाज दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सजग कोरबा अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया और कहा कि इस अभियान का मकसद समाज को सुरक्षित, स्वस्थ और जागरूक बनाना है। गांव की महिलाओं ने इस मौके पर अपने ग्राम में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की शपथ भी ली। अंत में थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement